West Indies VS Scotland: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप सी के पहले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Advertisement

स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में जेसन होल्डर ने 3.5 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। इस दौरान दूसरा विकेट लेते ही अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनके 100 विकेट हो गए। अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 विकेट लेने वाले होल्डर वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज हैं।

Advertisement

होल्डर ने अब तक खेले 90 मैचों की 86 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 101 विकेट लिए हैं। वह एक पारी में 4 विकेट 4 बार और 5 विकेट 1 बार ले चुके हैं।

होल्डर अंतरराष्ट्रीय टी20 में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले 35वें गेंदबाज हैं।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सबसे उपर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान हैं। राशिद खान ने 111 मैचों में 187 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी दूसरे स्थान पर हैं। साउदी ने 126 मैचों में 164 विकेट लिए हैं। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी, चौथे स्थान पर बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान और पांचवें स्थान पर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा हैं।

सोढ़ी ने 137 मैच में 162, रहमान ने 126 मैच में 158 और हसरंगा ने 94 मैच में 151 विकेट लिए हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरोन हेटमायर के 36 गेंदों पर बनाए 64 रन की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। हेटमायर ने अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के लगाए थे। हेटमायर के अलावा ब्रैंडन किंग ने 30 गेंद पर 35, रोवमन पॉवेल ने 14 गेंद पर 24 और शरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंद पर 26 रन बनाए थे।

सोढ़ी ने 137 मैच में 162, रहमान ने 126 मैच में 158 और हसरंगा ने 94 मैच में 151 विकेट लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में 20 रन देकर हैट्रिक सहित 5 विकेट लिए। जेसन होल्डर ने 3, जबकि शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती ने 1-1 विकेट लिए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार