Second Test: रोहित ब्रिगेड ने कानपुर टेस्ट भी जीत लिया और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी। मेहमान टीम सीरीज के दोनों मुकाबलों में भारतीय धुरंधरों के आगे फ्लॉप रही। टीम इंडिया ने खेल के हर पैमाने पर बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में रौंद दिया । बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय थी। इस ऐतिहासिक जीत पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी टीम को बधाई दी।

Advertisement

टीम इंडिया ने कानपुर में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर श्रृंखला पर कब्जा कर लिया और घरेलू धरती पर अपना दबदबा भी कायम रखा।

Advertisement

भारत के लिए यह जीत एक अप्रत्याशित स्थिति से आई, जहां खराब मौसम और गीली आउटफील्ड के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल धुल गया। हालांकि, दो दिन का खेल समय शेष रहने पर टीम इंडिया का मैदान पर अलग अवतार दिखा। रोहित शर्मा और उनकी टीम ने रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की और ड्रॉ की ओर जाते हुए मैच का मुंह जीत की तरफ मोड़ दिया। इस जीत से भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को और मजबूत किया।

इस ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया के लिए जय शाह ने एक्स पर एक खास पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से सीरीज जीत ली। हमारे सभी गेंदबाजों (अश्विन, जडेजा और बुमराह) ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। जबकि, शुरू से ही हमारे बल्लेबाजों की मंशा और आक्रामकता ने टेस्ट मैच को परिभाषित किया! और अन्य बल्लेबाजों ने भारत को बढ़त दिलाने में शानदार प्रदर्शन किया। यह दृष्टिकोण इस बात का प्रतिबिंब है कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में हमारी टीम भविष्य में और शानदार प्रदर्शन करेगी।"

भारत के लिए यह जीत एक अप्रत्याशित स्थिति से आई, जहां खराब मौसम और गीली आउटफील्ड के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल धुल गया। हालांकि, दो दिन का खेल समय शेष रहने पर टीम इंडिया का मैदान पर अलग अवतार दिखा। रोहित शर्मा और उनकी टीम ने रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की और ड्रॉ की ओर जाते हुए मैच का मुंह जीत की तरफ मोड़ दिया। इस जीत से भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को और मजबूत किया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार