T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज के लिए ये बेहद खास मैच था। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह उनका 50वां टी20 मुकाबला था।

Advertisement

केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका के लिए 50 टी20 मैच खेलने वाले 15वें खिलाड़ी बन गए हैं। 50 मैचों में महाराज ने 50 विकेट लिए हैं।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम है। मिलर ने 137 मैच खेले हैं। क्विंटन डिकॉक 110 मैचों के साथ दूसरे और रेजा हेंड्रिक्स 90 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जेपी डुमिनी 81 मैचों के साथ चौथे और कगिसो रबाडा 79 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

केशव महाराज के लिए उनका यह 50वां टी20 मुकाबला एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर शानदार रहा। गेंदबाजी में केशव ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को 7 विकेट से जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। मार्करम की अनुपस्थिति में महाराज न्यूजीलैंड सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम है। मिलर ने 137 मैच खेले हैं। क्विंटन डिकॉक 110 मैचों के साथ दूसरे और रेजा हेंड्रिक्स 90 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जेपी डुमिनी 81 मैचों के साथ चौथे और कगिसो रबाडा 79 मैच के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत करने आए कॉनर एस्टरहुइजन ने 48 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन की पारी खेली और टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका ने 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन बनाए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार