कीर्ति आजाद: क्रिकेट के बाद राजनीति की पिच पर खेल रहे लंबी पारी
कीर्ति आजाद का जन्म 2 जनवरी 1959 को बिहार के पुर्णिया में हुआ था। उनका जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके पिता भागवत झा आजाद बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। राजनीतिक परिवार के होने के बावजूद उन्होंने क्रिकेट में करियर बनाने का निर्णय लिया।
दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले कीर्ति दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर रहे।
भारत के लिए उन्होंने 1980 में डेब्यू किया था। वह 1983 में पहली बार विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे थे। 1980 से 1986 के बीच 7 टेस्ट में 135 रन और 3 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। वहीं 25 वनडे मैचों में 269 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट उन्होंने लिए।
घरेलू क्रिकेट वह 1976-77 से 1994 तक खेले। इस दौरान 142 प्रथम श्रेणी मैचों में 20 शतक की मदद से 6,634 रन और 234 विकेट उन्होंने लिए। वहीं 72 लिस्ट ए मैचों में 1,521 रन बनाने के साथ ही 50 विकेट उनके नाम दर्ज हैं।
भारत के लिए उन्होंने 1980 में डेब्यू किया था। वह 1983 में पहली बार विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे थे। 1980 से 1986 के बीच 7 टेस्ट में 135 रन और 3 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। वहीं 25 वनडे मैचों में 269 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट उन्होंने लिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस तरह क्रिकेट के बाद राजनीति में भी वह सफल पारी खेल रहे हैं। कीर्ति आजाद क्रिकेट के बाद राजनीति का रुख करने वाले इकलौते क्रिकेटर नहीं हैं, लेकिन अन्य क्रिकेटरों के मुकाबले उनकी पारी लंबी रही है। वह अच्छे वक्ता हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।