Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रहा है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 152 रनों की विस्फोटक पारी खेली। राहुल आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
केएल राहुल ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के लगाए। राहुल ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभिषेक ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। राहुल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से भी आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया है। पंत ने साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की तरफ से खेलते हुए 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का सामना पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रहा है। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 152 रनों की विस्फोटक पारी खेली। राहुल आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
यह आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। नीतीश राणा भी अच्छी लय में दिखाई दिए, और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 91 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में नीतीश ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए। राहुल-नीतीश के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 264 रन लगाए। यह आईपीएल में डीसी का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 4 विकेट खोकर 257 रन था, जो टीम ने साल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।