भारत के पूर्व गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के टॉप ऑर्डर में विदेशी बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा निर्भर होने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाज आयुष बदोनी, अब्दुल समद और कप्तान ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में निराशाजनक रहा था। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम सातवें पायदान पर रही थी। लखनऊ ने 14 में से सिर्फ 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी, जबकि 8 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी, हालांकि लखनऊ ने मिनी ऑक्शन के दौरान अपनी टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।

Advertisement

लखनऊ ने अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया है। वहीं विदेशी खिलाड़ी के तौर पर लखनऊ ने जोश इंग्लिस और मैथ्यू ब्रीत्जके को ऑक्शन में खरीदा है।

बालाजी ने 'जियो हॉटस्टार' से बात करते हुए कहा, "लखनऊ का टॉप ऑर्डर मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और पूरन की मौजूदगी में काफी मजबूत दिख रहा है। उन्होंने पिछले सीजन में कई मौकों पर टीम को अच्छी शुरुआत दी और विरोधी टीम से बेहतर बल्लेबाजी की। चिंताएं गेंदबाजी, कप्तानी और लीडरशिप ग्रुप के रणनीतिक पहलू को लेकर थीं। लखनऊ निश्चित रूप से अपने तीन विदेशी बल्लेबाजों पर बहुत ज्यादा निर्भर है।"

लखनऊ ने अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया है। वहीं विदेशी खिलाड़ी के तौर पर लखनऊ ने जोश इंग्लिस और मैथ्यू ब्रीत्जके को ऑक्शन में खरीदा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी के अनुसार, अगर हसरंगा उपलब्ध होते हैं, तो वे विदेशी गेंदबाज के तौर पर टीम की पहली पसंद होंगे, जबकि श्रीलंकाई गेंदबाज की जगह कुछ समय के लिए एनरिक नॉर्टजे प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "आपको एक विदेशी तेज गेंदबाज के साथ गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि हमें अभी भी पक्का नहीं पता कि हसरंगा पूरी तरह फिट होंगे या नहीं। अगर हसरंगा फिट नहीं होते हैं, तो चौथे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर मेरी पसंद एनरिक नॉर्टजे होंगे।" आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स अपने अभियान का आगाज 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार