Chennai Super Kings: राजस्थान रॉयल्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने माना है कि चेन्नई सुपरकिंग्स को छोड़ना उनके लिए एक भावुक और मुश्किल पल रहा। आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 8 विकेट से हराया। जडेजा ने गेंद से अहम योगदान दिया और 2 बड़े विकेट निकाले।

Advertisement

जडेजा ने 'जियोस्टार' के साथ बात करते हुए कहा कि यह बदलाव आसान नहीं था। उन्होंने कहा, "मुझे गुलाबी रंग पसंद आ रहा है। पीला रंग थोड़ा पुराना लगने लगा था लेकिन मैं बस मजाक कर रहा हूं। जाहिर है चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी फ्रेंचाइजी को छोड़ना शुरू में थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि मैं उनके साथ 12 से 13 साल तक खेला। यह बहुत भावुक पल था। हालांकि, मैंने खुद से कहा कि इस तरह के बदलाव भी सफर का हिस्सा हैं। अच्छी बात यह थी कि मैं अब उस टीम के साथ हूं, जहां मैंने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था।"

Advertisement

जडेजा ने आगे कहा, "वह याद हमेशा मेरे साथ रही है कि अंडर-19 वर्ल्डकप के बाद मैंने अपना आईपीएल करियर राजस्थान रॉयल्स के साथ शुरू किया था और पहले ही सीजन में खिताब जीता था। मैंने उन यादों को एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाया है और मेरा मकसद नए ग्रुप के साथ जितना हो सके उतना सीखना और टीम के साथ अपना अनुभव शेयर करना है।"

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की परिस्थितियों के बारे में बात करते हुए जडेजा ने कहा, "विकेट थोड़ा चिपचिपा था, इसलिए यह मेरी गेंदबाजी को सूट कर रहा था। मेरा काम बस सही एरिया में गेंदबाजी करना था। जब आप थोड़ी सी मजबूत विकेट पर सही एरिया में गेंदबाजी करते हैं, तो गेंद बल्ले पर और धीरे आती है, जो एक गेंदबाज के तौर पर अच्छा लगता है। पहले ही मैच में गेंदबाजी के लिए ऐसी पिच मिलने से एक गेंदबाज के तौर पर आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।"

जडेजा ने आगे कहा, "वह याद हमेशा मेरे साथ रही है कि अंडर-19 वर्ल्डकप के बाद मैंने अपना आईपीएल करियर राजस्थान रॉयल्स के साथ शुरू किया था और पहले ही सीजन में खिताब जीता था। मैंने उन यादों को एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाया है और मेरा मकसद नए ग्रुप के साथ जितना हो सके उतना सीखना और टीम के साथ अपना अनुभव शेयर करना है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज आपको गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं देते हैं और पहली गेंद से ही बड़े शॉट मारने की कोशिश करते हैं। यह मेरे दिमाग में था लेकिन मेरा अहम मकसद उन्हें आउट करना था, क्योंकि उस समय शिवम का विकेट शायद उनकी उम्मीदें खत्म कर देता।" उल्लेखनीय है कि जडेजा को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई से ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार