इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड को हराकर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चौथी पारी में 254 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 138 रन पर सिमट गई और 115 रन के अंतर से मैच हार गई।

Advertisement

मैच पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड हैरी ब्रूक के 56 रन की पारी के बावजूद पहली पारी में 140 रन पर सिमट गई।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने 5,नाथन स्मिथ ने 3 और विल ओरूर्के ने 2 विकेट लिए थे।

न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में 113 रन पर सिमट कर इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर 27 रन से पिछड़ गई थी।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में एमिलो गे के 57, बेन डकेट के 33, जेमी स्मिथ के 39 और ओली रॉबिन्सन के 29 रन की मदद से 226 रन बनाए और पहली पारी में मिले 27 रन के आधार पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य दिया।

न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन स्मिथ ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए।

Advertisement

254 रन का लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड के पास टेस्ट में जीतने और 1-0 की बढ़त बनाने का पूरा मौका था, लेकिन कीवी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। डेवन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।

डेवन कॉन्वे ने 41 और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 44 रन बनाए। पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 18 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में कोई भी दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका। न्यूजीलैंड की पूरी टीम दूसरी 138 रन पर सिमट गई और 115 रन से मैच हार गई।

254 रन का लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड के पास टेस्ट में जीतने और 1-0 की बढ़त बनाने का पूरा मौका था, लेकिन कीवी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। डेवन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच में 7 विकेट लेने और 30 रन बनाने वाले इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार