आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट का अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट होगा। मेगट ने खुद सोमवार को इसकी पुष्टि की है।
साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत करने वाली मेगन ने अपने टेस्ट करियर में 4 मैच खेले, जिसमें 9 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, 111 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 24.15 की औसत के साथ 148 शिकार किए। 125 टी20 मुकाबलों में मेगन 152 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं।
शट ने सोमवार को 'एएपी' से कहा, "भूख एक 'शब्द' है, लेकिन मेरे लिए यह 'बदला' या 'मन की भड़ास' है। यह निश्चित रूप से एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसे मैं जीतना चाहती हूं। मैं जो भी करती हूं, उसमें बहुत प्रतिस्पर्धी होती हूं, जो एक अच्छी और बुरी दोनों बातें हैं। पिछले दो टूर्नामेंट्स की हार मुझे चुभी है, और इतनी सारी सफलता का हिस्सा रहने के बाद, यह और भी ज्यादा चुभती है। फिर आप उन युवा खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं जिन्होंने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है। मैं भाग्यशाली रही हूं और अगली पीढ़ी के साथ उस सफलता को फिर से हासिल करना चाहती हूं।"
मेगन के रिटायरमेंट की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन उन्होंने स्वीकारा है कि क्रिकेट का व्यस्त शेड्यूल आखिरकार उन्हें खेल से अलग होने पर मजबूर कर देगा। मेगन ने कहा, "मैं बहुत ज्यादा प्लानिंग करने वाली इंसान नहीं हूं। मुझे हालात के हिसाब से चलना पसंद है, लेकिन जिस तरह से वर्ल्ड कप इतनी जल्दी-जल्दी होते हैं, उनके बीच में भी लगातार मैच होते रहते हैं, तो हमेशा कोई न कोई लक्ष्य सामने रहता है। आखिरकार, आपको कोई न कोई फैसला लेना ही पड़ता है।
शट ने सोमवार को 'एएपी' से कहा, "भूख एक 'शब्द' है, लेकिन मेरे लिए यह 'बदला' या 'मन की भड़ास' है। यह निश्चित रूप से एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसे मैं जीतना चाहती हूं। मैं जो भी करती हूं, उसमें बहुत प्रतिस्पर्धी होती हूं, जो एक अच्छी और बुरी दोनों बातें हैं। पिछले दो टूर्नामेंट्स की हार मुझे चुभी है, और इतनी सारी सफलता का हिस्सा रहने के बाद, यह और भी ज्यादा चुभती है। फिर आप उन युवा खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं जिन्होंने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है। मैं भाग्यशाली रही हूं और अगली पीढ़ी के साथ उस सफलता को फिर से हासिल करना चाहती हूं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम रिकॉर्ड 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। यह टीम 13 जून को मैनचेस्टर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले, ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 मई से तीन अभ्यास मैच भी खेलेगी। इसके बाद, कार्डिफ में होने वाले वार्म-अप मैचों में उनका सामना इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से होगा।