आईसीसी ने अक्टूबर महीने के सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर का नाम शॉर्टलिस्ट किया है।

Advertisement

स्मृति मंधाना, लौरा वोल्वार्ड्ट और एश्ले गार्डनर तीनों ने महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

मंधाना ने विश्व कप में अक्टूबर में खेले गए ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रमश: 80, 88 और 109 रन की पारी खेली थी। इन तीनों पारियों के दम पर मंधाना का नाम अक्टूबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित किया गया है। मंधाना ने विश्व कप के 9 मैचों की 9 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 434 रन बनाए और भारत को पहला विश्व कप दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। वह टूर्नामेंट की दूसरी सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहीं।

स्मृति मंधाना, लौरा वोल्वार्ड्ट और एश्ले गार्डनर तीनों ने महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में भारत से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। सेमीफाइनल तक के सफर में ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। गार्डनर ने अक्टूबर महीने में खेले 7 मैचों की 5 पारियों में 2 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 328 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ 115 और इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन की नाबाद पारी उन्होंने खेली। इसके अलावा 7 विकेट भी उन्होंने लिए। बल्ले और गेंद के साथ दमदार प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें अक्टूबर महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार