ZIM vs AUS: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मैट रेनशॉ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 94 गेंदों की अपनी पारी में 109 रन बनाए।

Advertisement

इस शतकीय पारी के साथ ही रेनशॉ ने इतिहास रच दिया है। वह जिम्बाब्वे की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। 109 रनों की अपनी इनिंग में रेनशॉ ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। रेनशॉ जब बल्लेबाजी करने उतरे तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 107 रनों के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी। हालांकि, इसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पहले एलेक्स कैरी के साथ मिलकर 72 और फिर ओलिवर पीक संग मिलकर 75 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

रेनशॉ ने अपना शतक महज 86 गेंदों में पूरा किया। इसके साथ ही वह जिम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। गिलक्रिस्ट ने 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में 89 गेंदों पर शतक लगाया था। रेनशॉ की शतकी पारी के बूते ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरोबोर्ड पर 294 रन लगाने में सफल रही।

इस शतकीय पारी के साथ ही रेनशॉ ने इतिहास रच दिया है। वह जिम्बाब्वे की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। 109 रनों की अपनी इनिंग में रेनशॉ ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। रेनशॉ जब बल्लेबाजी करने उतरे तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 107 रनों के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में थी। हालांकि, इसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पहले एलेक्स कैरी के साथ मिलकर 72 और फिर ओलिवर पीक संग मिलकर 75 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में न्यूमैन न्याम्हुरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 62 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वह जिम्बाब्वे की ओर से वनडे क्रिकेट में एक मैच में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ल्यूक जोंगवे के रिकॉर्ड को तोड़ा। वहीं, ब्रैड इवांस ने 9 ओवर के स्पेल में 51 रन देकर 2 विकेट निकाले।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार