अमेरिका इसी वर्ष नवंबर में मेयर्स न्यू वर्ल्ड टी20 क्रिकेट लीग का आयोजन करने जा रहा है। 12 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर चुके क्रिकेटर्स और अमेरिका के स्थानीय खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Advertisement

मेयर्स न्यू वर्ल्ड टी20 क्रिकेट लीग में चार फ्रेंचाइजी शामिल होंगी। इस लीग में 60 खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय सितारे होंगे, जबकि अन्य खिलाड़ियों में अमेरिका के क्रिकेटर और स्थानीय प्रतिभाएं शामिल होंगी।

Advertisement

मेयर्स न्यू वर्ल्ड टी20 क्रिकेट लीग में भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और अमेरिका जैसे देशों के दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। ऐसे में यह टूर्नामेंट मैदान पर विश्व स्तरीय एक्शन और विविधता का वादा करता है।

फैंस स्टेडियम में जाकर इन मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, मुकाबलों का लाइव प्रसारण भी होगा। ऐसे में फैंस की अच्छी-खासी भागीदारी की उम्मीद की जा रही है, जो उत्तरी अमेरिका में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता में एक और कदम है।

मेयर्स न्यू वर्ल्ड टी20 क्रिकेट लीग के अध्यक्ष और लीग कमिश्नर बृजेश माथुर ने कहा, "हम युवा और महत्वाकांक्षी क्रिकेटर्स के लिए रास्ते खोलने को प्रतिबद्ध हैं। मेयर्स न्यू वर्ल्ड टी20 स्थानीय प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने का अमूल्य अनुभव देने का मौका भी है।"

उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि दिग्गजों, अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ियों, अमेरिका की राष्ट्रीय टीम और उभरते अमेरिकी क्रिकेटर्स का यह मिश्रण अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा।"

Advertisement

मेयर्स न्यू वर्ल्ड टी20 क्रिकेट लीग के अध्यक्ष और लीग कमिश्नर बृजेश माथुर ने कहा, "हम युवा और महत्वाकांक्षी क्रिकेटर्स के लिए रास्ते खोलने को प्रतिबद्ध हैं। मेयर्स न्यू वर्ल्ड टी20 स्थानीय प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ मैदान साझा करने का अमूल्य अनुभव देने का मौका भी है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में चौके-छक्कों की बरसात, विकेट्स की झड़ी और रोमांचक पल दुनियाभर के प्रशंसकों को लुभाएंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार