मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने मंगलवार को 'सेलिब्रेटिंग द चैंपियंस' कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य टी20 मुंबई लीग 2026 के विजेताओं को सम्मानित करना और मैदान के अंदर व बाहर लीग की प्रगति का जश्न मनाना था।

कार्यक्रम में विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान और 'ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई' के कप्तान सूर्यकुमार यादव, एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक, टी20 मुंबई लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राजदीप गुप्ता, टी20 मुंबई लीग के खिलाड़ी सरफराज खान, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, सायली सतघरे, विभिन्न टीमों के खिलाड़ी, एमसीए के पदाधिकारी, एमसीए एपेक्स काउंसिल और लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य, टीम ऑपरेटर, व्यावसायिक साझेदार, एमसीए क्लब सचिव और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस शाम, पुरुष लीग में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने के लिए 'एमएससी मराठा रॉयल्स' को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पहली महिला लीग जीतने पर 'सोबो मुंबई फाल्कन्स' को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण लीग की नौवीं फ्रेंचाइजी का आधिकारिक तौर पर शामिल होना था, जो नवी मुंबई का प्रतिनिधित्व करेगी। यह नया जुड़ाव संभावित निवेशकों के बीच इस प्रतियोगिता के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

भारत के पूर्व कप्तान और 'ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई' के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि मुंबई में क्रिकेट खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए सबसे जरूरी चीज एक सही मंच का होना है। दुनियाभर में क्रिकेट के लगातार विस्तार के बीच ऐसे मौकों का मिलना बहुत महत्वपूर्ण है और हर खिलाड़ी इनका बेसब्री से इंतजार करता है। मुझे आज भी याद है जब मैंने पहली बार 2018 में 'टी20 मुंबई लीग' के बारे में सुना था। मैं बहुत उत्साहित था, क्योंकि उस समय खिलाड़ियों के पास मौके मुख्य रूप से आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंटों तक ही सीमित थे। इस लीग ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक और बेहतरीन मंच प्रदान किया।"

इस अवसर पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, "यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि 'टी20 मुंबई लीग' ने एक क्रिकेटिंग प्लेटफॉर्म और एक स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी के रूप में कितना लंबा सफर तय किया है। आज का यह जश्न न केवल हमारे चैंपियनों को सम्मानित करने के लिए है, बल्कि उन तरक्की को भी मान्यता देने के लिए है जो इस लीग ने पिछले कुछ वर्षों में हासिल की है। मुंबई हमेशा से देश में क्रिकेट के सबसे मजबूत केंद्रों में से एक रहा है और यह जरूरी है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए ऐसे मौके पैदा करते रहें ताकि वे इस विरासत को आगे ले जा सकें। एमसीए के तौर पर हम चाहते हैं कि यह लीग और आगे बढ़े, लेकिन साथ ही यह अपने मुख्य उद्देश्य—स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और मुंबई के क्रिकेट इकोसिस्टम को मजबूत करने—पर भी कायम रहे।"

'टी20 मुंबई लीग' गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राजदीप गुप्ता ने कहा, "अपनी शुरुआत के बाद से यह लीग काफी आगे आ चुकी है और इसमें नौवीं फ्रेंचाइजी का जुड़ना इस सफर का एक अहम पड़ाव है। छह वर्षों में 106.88 करोड़ रुपए में फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण, निवेशकों द्वारा 'टी20 मुंबई लीग' में दिखाए गए भरोसे और इसके भविष्य में मौजूद संभावनाओं को दर्शाता है। हमने एक ऐसा टिकाऊ फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट बनाने की दिशा में काम किया है, जिसमें खेल के महत्व और व्यावसायिक मौकों के बीच सही संतुलन हो। आगे देखते हुए हमारा ध्यान फ्रेंचाइजी इकोसिस्टम को मजबूत करने, सार्थक साझेदारियां बनाने और इस लीग को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने पर होगा।"

इस शाम को सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य नाइक, राजदीप गुप्ता और लीग के साझेदारों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत भी हुई। उन्होंने लीग के सफर, इसके बढ़ते कद, व्यावसायिक संभावनाओं और मुंबई क्रिकेट को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

साल 2018 में अपनी शुरुआत के बाद से टी20 मुंबई लीग ने उभरते क्रिकेटरों को अपना हुनर ​​दिखाने और खेल के उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए एक मंच प्रदान किया है। शिवम दुबे और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी, जो आगे चलकर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, इस लीग के जरिए आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। साल 2026 में महिला प्रतियोगिता की शुरुआत ने इस मंच का दायरा और बढ़ा दिया है, जिससे महिला क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धा करने और अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिला है।

लीग के बढ़ते फ्रेंचाइजी आधार ने इसके व्यावसायिक आकर्षण को भी बढ़ाया है। नवी मुंबई फ्रेंचाइजी का शामिल होना, जिसमें छह वर्षों में 106.88 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है, जो इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपने फ्रेंचाइजी मॉडल और व्यावसायिक साझेदारियों के साथ, यह लीग लगातार एक ऐसा मंच तैयार कर रही है जो क्रिकेट प्रतिभाओं, निवेशकों और ब्रांडों को एक साथ लाता है।

साल 2018 में अपनी शुरुआत के बाद से टी20 मुंबई लीग ने उभरते क्रिकेटरों को अपना हुनर ​​दिखाने और खेल के उच्च स्तर तक पहुंचने के लिए एक मंच प्रदान किया है। शिवम दुबे और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी, जो आगे चलकर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, इस लीग के जरिए आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। साल 2026 में महिला प्रतियोगिता की शुरुआत ने इस मंच का दायरा और बढ़ा दिया है, जिससे महिला क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धा करने और अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिला है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार