न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार को महिला विश्व कप 2025 के सातवें मुकाबले में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नॉनकुलुलेको म्लाबा ने चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया है।

Advertisement

नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहले स्पेल में 5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 22 रन देकर कोई सफलता हासिल नहीं की। इसके बाद म्लाबा ने अपने दूसरे स्पेल में 5 ओवर फेंके, जिसमें 18 रन देकर 4 सफलताएं प्राप्त कीं। यह वनडे विश्व कप में किसी भी साउथ अफ्रीकी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Advertisement

होल्कर स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 47.5 ओवरों में 231 रन पर सिमट गई।

इस टीम ने पहली गेंद पर ही सूजी बेट्स (0) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 44 के स्कोर पर अमेलिया केर (23) भी पवेलियन लौट गईं।

यहां से जॉर्जिया प्लिम्मर ने कप्तान सोफी डिवाइन के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। प्लिम्मर 68 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ब्रूक हॉलिडे ने सोफी डिवाइन के साथ चौथे विकेट के लिए 86 रन जोड़े।

सोफी डिवाइन 98 गेंदों में 9 चौकों के साथ 85 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हॉलिडे ने 45 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Advertisement

साउथ अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि मारिजैन कप्प, अयाबांगा खाका, नादिन डी क्लार्क और क्लो ट्रायॉन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

सोफी डिवाइन 98 गेंदों में 9 चौकों के साथ 85 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हॉलिडे ने 45 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच साल 1999 से अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम अब तक 12 मुकाबले अपने नाम कर चुकी है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 8 मैच जीते हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार