43 साल के हुए एमएस धोनी, पत्नी साक्षी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखें VIDEO

Updated: Sun, Jul 07 2024 12:23 IST
Image Source: IANS

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए। मुंबई में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पत्नी साक्षी ने धोनी के पैर भी छुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एमएस धोनी ने अपनी पत्नी के साथ आधी रात को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केट काटा। इस दौरान साक्षी ने मजाकिया अंदाज में उनके पैर भी छुए और कैप्टन कूल ने उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर साक्षी ने शेयर किया। इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसका कैप्शन था। "हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब!"

आमतौर पर सोशल मीडिया की सुर्खियों से दूर रहने वाले धोनी ने हाल ही में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप की जीत पर बधाई दी और इसे अपना खास जन्मदिन का तोहफा बताया।

धोनी की आईपीएल फ्रैंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी यही वीडियो शेयर किया और कैप्शन दिया, "पार्टी शुरू हो गई! पीएस: केक और थाला सबसे बढ़िया कॉम्बो है!"

भारत के पूर्व बल्लेबाज और धोनी के अच्छे दोस्त सुरेश रैना ने एक्स पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो माही भाई! आपको आपके हेलीकॉप्टर शॉट जितना शानदार और आपके स्टंपिंग कौशल जितना बेस्ट दिन की शुभकामनाएं।"

भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 2023 आईपीएल फाइनल की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें कैप्शन था, "क्रिकेट में मेरे एकमात्र पसंदीदा व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं। माही भाई आपकी मौजूदगी सबसे बड़ा तोहफा है। ढेर सारा प्यार।"

भारत के पूर्व बल्लेबाज और धोनी के अच्छे दोस्त सुरेश रैना ने एक्स पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो माही भाई! आपको आपके हेलीकॉप्टर शॉट जितना शानदार और आपके स्टंपिंग कौशल जितना बेस्ट दिन की शुभकामनाएं।"

Also Read: Akram ‘hopes’ Indian Team Will Travel To Pakistan For 2025 Champions Trophy

धोनी ने डेढ़ दशक की अवधि में 350 वनडे मैच खेले और 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 90 मैच खेले और 38.09 की औसत से करीब 5000 रन बनाए। आईपीएल में भी उन्होंने 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें