एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हर की पौड़ी में लगाई आस्था की डुबकी
विश्वप्रसिद्ध हर की पौड़ी पर साक्षी धोनी ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। छठ पर्व से पूर्व गंगा स्नान करने पहुंची साक्षी धोनी ने बेहद शांत वातावरण में पूजा-पाठ किया। साक्षी ने पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चना के बाद गरीबों में प्रसाद भी वितरित किया।
गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि साक्षी धोनी अपने परिवार के साथ हर की पौड़ी पहुंचीं और बिना किसी शोर-शराबे के श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान किया।
धर्मनगरी हरिद्वार में साक्षी की सादगी और भक्ति का नजारा देखते ही बनता था। उन्होंने चेहरे को ढककर सामान्य श्रद्धालु की तरह मां गंगा के दर्शन किए ताकि भीड़ उनका ध्यान न खींच सके। साक्षी धोनी अक्सर अपने पति महेंद्र सिंह धोनी और परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करती हैं। एक बार फिर उन्होंने यह साबित किया कि शोहरत से ऊपर आस्था और संस्कार है।
गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि साक्षी धोनी अपने परिवार के साथ हर की पौड़ी पहुंचीं और बिना किसी शोर-शराबे के श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
सीएसके फैंस धोनी के नेतृत्व में अगले सीजन में फिर से टीम के दमदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए हुए हैं।