T20 World Cup: विश्व चैंपियन भारतीय टीम के सम्मान में पूरा हिंदुस्तान एकजुट है। बारबाडोस की धरती पर दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में हराकर रोहित ब्रिगेड ने तिरंगा लहराया था। गुरुवार को भारतीय टीम की वतन वापसी हुई।

Advertisement

इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में नई दिल्ली से टीम इंडिया मुंबई पहुंची, जहां सड़कों पर लाखों फैंस जुटे थे। मरीन ड्राइव खचाखच भरा हुआ था। इससे पहले यह नजारा 1983, 2007 और 2011 में दिखा था, लेकिन साल 2024 में फैंस का क्रेज क्रिकेट को लेकर और भी ज्यादा बढ़ चुका है।

Advertisement

चैंपियन का अद्भुत, अतुलनीय और अविश्वसनीय स्वागत देखा गया। चाहे दिल्ली हो या मुंबई, तेज बारिश के बावजूद फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मुंबईचा राजा रोहित शर्मा..., रन मशीन किंग कोहली के लिए जयकारे से पूरा देश गूंज उठा। भारतीय टीम ने ओपन बस परेड की शुरुआत मुंबई के नरीमन पॉइंट से की, जो वानखेड़े स्टेडियम से 1 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बाद टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश किया, जहां हार्दिक पांड्या ने बीच मैदान ट्रॉफी को हाथ में उठाकर फैंस की ओर लहराया। रोहित शर्मा, विराट कोहली और बाकी भारतीय खिलाड़ियों ने डांस किया।

वानखेड़े में राष्ट्रगान के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ये ट्रॉफी पूरे देश के लिए है। ये एक स्पेशल टीम है और मैं इसका नेतृत्व करने के लिए भाग्यशाली हूं। इस दौरान रोहित के लिए भीड़ का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे स्टेडियम में मौजूद लोग रोहित शर्मा के लिए खड़े हो गए। हार्दिक पांड्या के लिए भी भीड़ ने हार्दिक, हार्दिक के नारे लगाए।

चैंपियन का अद्भुत, अतुलनीय और अविश्वसनीय स्वागत देखा गया। चाहे दिल्ली हो या मुंबई, तेज बारिश के बावजूद फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मुंबईचा राजा रोहित शर्मा..., रन मशीन किंग कोहली के लिए जयकारे से पूरा देश गूंज उठा। भारतीय टीम ने ओपन बस परेड की शुरुआत मुंबई के नरीमन पॉइंट से की, जो वानखेड़े स्टेडियम से 1 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बाद टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश किया, जहां हार्दिक पांड्या ने बीच मैदान ट्रॉफी को हाथ में उठाकर फैंस की ओर लहराया। रोहित शर्मा, विराट कोहली और बाकी भारतीय खिलाड़ियों ने डांस किया।

बीसीसीआई ने वानखेड़े स्टेडियम में विजेताओं को सम्मानित करते हुए इनाम के तौर पर 125 करोड़ रुपये की राशि दी है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भीड़ के साथ वंदे मातरम का गायन भी किया। इस बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली का साथ में डांस करना दर्शकों के लिए शानदार अनुभव था। 29 जून 2024 के दिन टीम इंडिया ने सिर्फ एक मैच, टूर्नामेंट या ट्रॉफी नहीं जीती थी, बल्कि करोड़ों भारतीयों का 11 साल लंबा इंतजार खत्म किया था। भारतीय टीम इससे पहले गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंची थी, जहां दिन में टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार