Arun Jaitley Stadium: आईपीएल 2025 को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों में जुटी है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने खुलासा किया है कि कप्तान संजू सैमसन फ्रेंचाइजी की रिटेंशन रणनीति की निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल थे।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के अलावा यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर और संदीप शर्मा को रिटेन किया है।

Advertisement

राहुल द्रविड़ ने जियो सिनेमा से कहा, "हमने तय किया था कि हम छह में से छह खिलाड़ियों को रिटेन करेंगे। हमने संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर और संदीप शर्मा को रिटेन किया। हमने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि हमें अपने खिलाड़ियों और उनकी प्रतिभा पर भरोसा है। हम उस कोर को बनाए रखना चाहते हैं और उसी के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।"

सैमसन को नंबर-1 पिक के रूप में रिटेन करने पर द्रविड़ ने कहा, "संजू सैमसन हमारे बल्लेबाज, विकेटकीपर और कप्तान हैं। वह कई वर्षों से इस टीम के कप्तान हैं। इसलिए उन्हें रिटेन करना हमारे लिए कोई मुश्किल काम नहीं था क्योंकि वह भविष्य में भी हमारे कप्तान रहेंगे। वह हमारे लिए शीर्ष रिटेनर पिक थे और वह हमारी निर्णय प्रक्रिया में भी शामिल थे।"

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने बताया कि कोर खिलाड़ियों को बनाए रखने से उनकी टीम को स्थिरता मिलेगी। उन्होंने कहा, "जब आप छह खिलाड़ियों को रिटेन करते हैं तो निश्चित रूप से स्थिरता होती है। हम केवल छह खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकते थे लेकिन अगर हम और अधिक कर सकते, तो हम निश्चित रूप से अधिक खिलाड़ियों को रिटेन करते। हमारा मानना ​​है कि हमने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, वे इसके हकदार हैं। बेशक, जब आप नीलामी में जाते हैं तो आपके पास कम पैसे होते हैं, लेकिन एक निश्चित स्थिरता होती है।"

सैमसन को नंबर-1 पिक के रूप में रिटेन करने पर द्रविड़ ने कहा, "संजू सैमसन हमारे बल्लेबाज, विकेटकीपर और कप्तान हैं। वह कई वर्षों से इस टीम के कप्तान हैं। इसलिए उन्हें रिटेन करना हमारे लिए कोई मुश्किल काम नहीं था क्योंकि वह भविष्य में भी हमारे कप्तान रहेंगे। वह हमारे लिए शीर्ष रिटेनर पिक थे और वह हमारी निर्णय प्रक्रिया में भी शामिल थे।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार