टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को ग्रुप स्टेज का एक बड़ा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

ग्रुप डी इन दोनों टीमों ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं। अंक तालिका में न्यूजीलैंड पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। शनिवार को होने वाले मैच का परिणाम ग्रुप टॉपर निर्धारित करेगा।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक बेहतरीन क्रिकेट खेली है। इसलिए इन दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, लेकिन आंकड़े दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हैं।

टी20 विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड 4 बार एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं। सभी 4 मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं। ऐसे में विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड को अपनी पहली जीत की तलाश है।

ओवर ऑल टी20 मुकाबलों पर गौर करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड 3 मैचों में विजयी रही है।

न्यूजीलैंड के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली एक चीज यह है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मैचों में उसे जीत मिली है। इस जीत को वह बरकरार रखने उतरेगी।

Advertisement

वहीं पिछले मैच में दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका भी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

न्यूजीलैंड के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली एक चीज यह है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मैचों में उसे जीत मिली है। इस जीत को वह बरकरार रखने उतरेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार