ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज लिचफील्ड बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गईं। लिचफील्ड के कूल्हे की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आ गया है। इस वजह से उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा। इंजरी की वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकती हैं।

23 साल की बाएं हाथ की इस खिलाड़ी को रविवार को दूसरे वनडे में 71 रन की पारी के दौरान चोट लगी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले टी20 से पहले लिचफील्ड की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम की चिंता बढ़ी रहेगी।

ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाहक कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने टॉस के समय लिचफील्ड की इंजरी के बारे में बताया। ऑलराउंडर निकोला कैरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहली बार खेलने के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी को पारी की शुरुआत करने के लिए प्रमोट किया गया है।

यह झटका ऐसे समय में आया है, जब ऑस्ट्रेलिया एक कमजोर टीम का सामना कर रही है। सोफी मोलिनक्स, जिन्हें हिप की दिक्कत है, और लूसी हैमिल्टन, जो क्वाड इंजरी से उबर रही हैं, के चोटिल होने के बाद बांग्लादेश वनडे के लिए मेजबान टीम के पास सिर्फ 12 खिलाड़ी ही उपलब्ध थे।

ग्रेस हैरिस कवर के तौर पर टीम में शामिल होने के लिए ब्रिस्बेन गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में सिलेक्शन से चूकने के बाद वह गुरुवार को ब्रिस्बेन हीट के टी20 स्प्रिंग चैलेंज कैंपेन में वापसी करेंगी।

यह झटका ऐसे समय में आया है, जब ऑस्ट्रेलिया एक कमजोर टीम का सामना कर रही है। सोफी मोलिनक्स, जिन्हें हिप की दिक्कत है, और लूसी हैमिल्टन, जो क्वाड इंजरी से उबर रही हैं, के चोटिल होने के बाद बांग्लादेश वनडे के लिए मेजबान टीम के पास सिर्फ 12 खिलाड़ी ही उपलब्ध थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार