श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान यशवर्धन सिंह चौहान के हाथों में सौंपी गई है। यशवर्धन का कहना है कि देश के लिए खेलना उनका सपना था और यह सपना सच होने पर उन्हें बेहद खुशी है।

Advertisement

यशवर्धन ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देना चाहेंगे। यशवर्धन ने बताया कि वह 6-7 साल की उम्र में से ही क्रिकेट की कोचिंग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कोच लवकेश चौधरी की देखरेख में उन्होंने अपने क्रिकेट को निखारा। यशवर्धन के अनुसार, राज्य और एनसीए में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से उनका सिलेक्शन भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर हुआ है।

Advertisement

यशवर्धन ने कहा कि वह आज इस मुकाम तक अपने माता-पिता और कोच के सपोर्ट के कारण पहुंच सके हैं। उन्होंने कहा कि वह अंडर-19 टीम की कप्तानी करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। यशवर्धन ने कहा कि भारत की कप्तानी करना गर्व की बात है और वह अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना हमेशा से उनका सपना था और मेहनत करके वह सपना अब पूरा हुआ है, तो वह बहुत खुश हैं।

यशवर्धन ने 'आईएएनएस' के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देना चाहेंगे। यशवर्धन ने बताया कि वह 6-7 साल की उम्र में से ही क्रिकेट की कोचिंग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कोच लवकेश चौधरी की देखरेख में उन्होंने अपने क्रिकेट को निखारा। यशवर्धन के अनुसार, राज्य और एनसीए में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से उनका सिलेक्शन भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर हुआ है।

Also Read: LIVE Cricket Score

यशवर्धन की मां रीना चौधरी ने भी बेटे की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और कहा कि उन्हें उम्मीद है यशवर्धन भविष्य में और अच्छा करेंगे। यशवर्धन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबलों में टीम की कप्तानी संभालेंगे। इस दौरे की शुरुआत 4 जुलाई से होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार