महिला वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमारी महिला टीम ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सपने को पूरा किया है।

Advertisement

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि लख-लख बधाइयां। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि दुनियाभर में टीम इंडिया ने भारत का झंडा ऊंचा कर दिया है। आज उन्होंने इंदिरा गांधी का सपना पूरा कर दिया है, यह साबित कर दिया है कि भारतीय महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं, वे हर असंभव को संभव बना सकती हैं। हर क्षेत्र में—चाहे फिल्डिंग हो, बैटिंग हो, धैर्य की परीक्षा हो, गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाना हो या गेंदबाजों के तौर पर विकेट उड़ाना हो। आज बेटियों पर गर्व है, देश को गर्व है। एक बार फिर से बधाइयां। कहूंगा एक चीज—चक दे इंडिया।

Advertisement

कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, "हमारी टीम ने इतिहास रच दिया। हमारी महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 जीतकर विश्व मंच पर भारत का परचम लहराया। उनका सफर दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सपनों से प्रेरित था और आज उन्होंने उन सपनों को इतिहास में बदल दिया है। हमारे चैंपियनों को बधाई, जिन्होंने हर भारतीय का दिल गर्व से चौड़ा कर दिया है। टीम इंडिया, दुनिया आपकी सराहना कर रही है।"

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि लख-लख बधाइयां। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि दुनियाभर में टीम इंडिया ने भारत का झंडा ऊंचा कर दिया है। आज उन्होंने इंदिरा गांधी का सपना पूरा कर दिया है, यह साबित कर दिया है कि भारतीय महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं, वे हर असंभव को संभव बना सकती हैं। हर क्षेत्र में—चाहे फिल्डिंग हो, बैटिंग हो, धैर्य की परीक्षा हो, गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाना हो या गेंदबाजों के तौर पर विकेट उड़ाना हो। आज बेटियों पर गर्व है, देश को गर्व है। एक बार फिर से बधाइयां। कहूंगा एक चीज—चक दे इंडिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुझे यकीन है कि भारतीय महिला क्रिकेट इसी तरह सफलता हासिल करती रहेगी और इससे देश में महिलाओं के बीच खेल संस्कृति और गहरी होगी और सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि सभी खेलों में भारतीय महिलाओं का दबदबा देखने को मिलेगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक बार फिर बधाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार