वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी को हनुमान मंदिर ले जाने को लेकर पूर्व क्रिकेटर व टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद भड़क गए हैं। वहीं, मंदिर पुजारी के पुजारी ईश्वरदास त्यागी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि संसार में दो प्रकार के लोग होते हैं। एक होते हैं आस्तिक और दूसरे होते हैं नास्तिक। जिनका प्रभु में विश्वास नहीं है, वे लोग तो ऐसी बातें करेंगे ही। जो आस्तिक होते हैं, वो प्रभु से प्रेम करते हैं।

Advertisement

मंदिर के पुजारी ने बताया कि फाइनल मुकाबले से पहले जय शाह दर्शन करने आए थे। आश्रम और स्टेडियम का एक ही प्रांगण है। जब भी बड़े मुकाबले होते हैं तो कोई न कोई खिलाड़ी दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जब फाइनल मुकाबले से पहले जय शाह और खिलाड़ी दर्शन करने आए। शायद उनके मन में भाव रहा होगा कि अच्छी तरह खेलूं और टीम को जीत दिला सकूं। यही सोच रही होगी इसलिए दर्शन करने आए।

Advertisement

पुजारी ने कहा कि फाइनल मैच जीतने के बाद जय शाह, कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ कुछ और लोग दर्शन करने आए। सभी लोगों का स्वागत किया गया और टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर खुशी मनाई गई।

उन्होंने कहा कि जब भी यहां मैच होता है तो जिन खिलाड़ियों में श्रद्धा होती है वे यहां प्रार्थना करने आते हैं। दुनिया कुछ न कुछ कहती रहती है। हार जाते तो कहते देखो हनुमान जी से प्रार्थना की और हार गए और जब जीत गए तो कुछ लोगों ने कहा कि देखो हनुमान जी ने मैच जिता दिया। अपनी-अपनी आस्था और सोच की बात है।

पुजारी ने कहा कि फाइनल मैच जीतने के बाद जय शाह, कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ कुछ और लोग दर्शन करने आए। सभी लोगों का स्वागत किया गया और टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर खुशी मनाई गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

आजाद ने ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर कहा कि फिर भारत और पाकिस्तान में क्या अंतर रह गया। उन्होंने कहा कि मैं खुद हिन्दू हूं लेकिन खेलते वक्त कभी धर्म को नहीं जोड़ा। खेल का कोई धर्म नहीं होता, इसलिए मैंने इसका विरोध किया। हर मैच से पहले और बाद में मैं भी मंदिर जाता था। उन्होंने कहा, "हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है, इसलिए जो हुआ वह सही नहीं था।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार