T20 World Cup: इटली के खिलाफ कैरेबियन खिलाड़ी शमार जोसेफ ने इतिहास रच दिया है। शमार जोसेफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक ही मैच में 4 विकेट लेने के साथ 4 खिलाड़ियों को कैच आउट करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा महिलाओं के टी20 वर्ल्ड कप में भी कभी नहीं हुआ।
गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने 4 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका और अली हसन को कैच आउट कराया।
इसके अलावा, खुद जोसेफ ने एंथनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स और जियान मीडे को कैच आउट किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मुकाबले को 42 रन से अपने नाम किया।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए। इस टीम के लिए कप्तान शाई होप ने 46 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। इनके अलावा, रोस्टन चेज और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24-24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से बेन मानेंटी और क्रिशन कलुगामागे ने 2-2 विकेट निकाले। एक-एक विकेट अली हसन और थॉमस ड्रेका ने हासिल किया।
इसके जवाब में इटली की टीम 18 ओवरों में 123 रन पर सिमट गई। इस पारी में बेन मानेंटी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, जबकि जेजे स्मट्स ने 24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। एंथनी मोस्का ने 19 रन टीम के खाते में जोड़े।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए। इस टीम के लिए कप्तान शाई होप ने 46 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। इनके अलावा, रोस्टन चेज और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24-24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से बेन मानेंटी और क्रिशन कलुगामागे ने 2-2 विकेट निकाले। एक-एक विकेट अली हसन और थॉमस ड्रेका ने हासिल किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज की टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी चारों मैच जीते हैं। यह टीम सुपर-8 में जिम्बाब्वे (23 फरवरी), साउथ अफ्रीका (26 फरवरी) और भारत (1 मार्च) से भिड़ेगी। दूसरी ओर, इटली ने 4 में से 3 मुकाबले गंवाकर अपने अभियान का समापन किया है। इस टीम को इकलौती जीत नेपाल के खिलाफ मिली, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में उसकी पहली जीत रही।