भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को दूसरी बार हरा दिया है। लीग चरण में पाकिस्तान के खिलाफ सफलता पूर्वक ऑपरेशन व्हाइट बॉल चलाने के बाद सुपर-4 के मैच में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सुपर-4 में भी हरा दिया। 172 रन के लक्ष्य को भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 हासिल कर लिया।

Advertisement

भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और गिल ने शानदार और तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 105 रन जोड़े। गिल 28 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चला। वह 3 गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए।

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके की मदद से 74 रन की पारी खेली। अभिषेक की पारी ने ही भारत की जीत को आसान बना दिया। सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 30 और हार्दिक 7 रन पर नाबाद रहे।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे। पाकिस्तान की सलामी जोड़ी के रूप में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 2.3 ओवरों में 21 रन जुटाए। फखर 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। यहां से साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जुटाए। सईम ने 17 गेंदों में 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। हुसैन तलत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 11 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन जोड़े। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।

अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। 39 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके की मदद से 74 रन की पारी खेली। अभिषेक की पारी ने ही भारत की जीत को आसान बना दिया। सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 30 और हार्दिक 7 रन पर नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट मिले थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार