एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। इस टूर्नामेंट में दूसरी बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी। भारतीय फैंस को अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और उन्हें यकीन है कि टीम इंडिया इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करेगी।

Advertisement

भारत-पाकिस्तान के इस महामुकाबले से पहले अलग-अलग जगहों से क्रिकेट प्रेमियों की प्रतिक्रियाएं आई हैं।

Advertisement

दिल्ली में क्रिकेट फैंस ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान भारत को नहीं हरा पाएगा। वह अब उस स्तर पर नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक भी फ्लॉप है। पूरे एशिया कप में पाकिस्तान की टीम कहीं दिखाई नहीं दी है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच के लिए लोगों ने अस्सी घाट पर पूजा-अर्चना और गंगा आरती कर भारत की जीत की कामना की। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि हमने पाकिस्तान को हराने का संकल्प लिया है। मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से यह आशीर्वाद मांगा है कि भारत एक बार फिर पाकिस्तान को पराजित करे।

उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले पूर्व नेशनल क्रिकेटर राशिद हुसैन ने कहा, "यह मुकाबला एकतरफा होगा, हमें पूरा विश्वास है कि हमारी भारतीय टीम जीतेगी। क्रिकेट में हमारा ढांचा बहुत मजबूत है। आईपीएल में दुनियाभर के बेहतरीन खिलाड़ी खेलने आते हैं और हमारे सभी खिलाड़ी अच्छी तरह से तैयार होते हैं। टीम बहुत संतुलित है।"

ग्रेटर नोएडा में भी क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारत की जीत का भरोसा जताया। उनका कहना है, "भारत के पास प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं, और पिछले मैच में भी हमने पाकिस्तान को हराया था। इस बार भी जीत भारत की ही होगी।"

Advertisement

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा से हाई-वोल्टेज होता है, और इस बार भी वे अपनी टीम को पूरे दिल से सपोर्ट करेंगे।

ग्रेटर नोएडा में भी क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारत की जीत का भरोसा जताया। उनका कहना है, "भारत के पास प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं, और पिछले मैच में भी हमने पाकिस्तान को हराया था। इस बार भी जीत भारत की ही होगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

महाराष्ट्र के वसई में भी क्रिकेट फैंस का जोश चरम पर है। फैंस को भरोसा है कि भारतीय टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान को मात देगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला हमेशा रोमांच से भरा होता है। फैंस का उत्साह देखते हुए यह साफ है कि वे अपनी टीम के लिए पूरे जोश के साथ चीयर करने को तैयार हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार