आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह पीबीकेएस की लगातार पांचवीं हार है। टीम को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन का कहना है कि टीम की किस्मत अभी भी उनके हाथों में ही है।

Advertisement

पंजाब किंग्स के 12 मुकाबलों के बाद 13 प्वाइंट्स हैं और टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर काबिज है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए हैडिन ने कहा, "इससे एक ही बात पता चली है कि हमारे पास दो मैच ही बचे हैं और हमारी किस्मत अभी हमारे हाथ में है। किसी और चीज के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। सीधी से बात यह है कि हमें अब अपने बचे हुए मैच जीतने ही होंगे।"

Advertisement

हैडिन ने पंजाब किंग्स के बड़े टोटल बनाने की काबिलियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए यह टोटल स्कोरबोर्ड पर लगाया। मुंबई ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन अंत के ओवरों में हमने जबरदस्त बल्लेबाजी की, जिसके बूते हम इस टोटल तक पहुंच सके।" कोच ने एमआई के बल्लेबाज तिलक वर्मा की आतिशी पारी की सराहना की। उन्होंने कहा, "हमें लगा कि हम लंबे समय तक कंट्रोल में थे, लेकिन मुंबई को जीत दिलाने के लिए तिलक ने एक बेहद खास पारी खेली। तिलक की यह पारी शानदार थी और आपको इसका श्रेय देना होगा।"

पंजाब किंग्स के 12 मुकाबलों के बाद 13 प्वाइंट्स हैं और टीम अंक तालिका में चौथे नंबर पर काबिज है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए हैडिन ने कहा, "इससे एक ही बात पता चली है कि हमारे पास दो मैच ही बचे हैं और हमारी किस्मत अभी हमारे हाथ में है। किसी और चीज के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। सीधी से बात यह है कि हमें अब अपने बचे हुए मैच जीतने ही होंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

खेल के तकनीकी पहलू पर बात करते हुए हैडिन ने माना कि इस सीजन में स्कोर का स्तर काफी बदल गया है। "हमें अपनी टीम के हर खिलाड़ी पर बहुत भरोसा है। इस टूर्नामेंट में अब आप जो देखते हैं वह जबरदस्त पावर है। यह उससे अलग है जिसकी हम आदी हैं। जहां 200 पहले बहुत अच्छा स्कोर हुआ करता था, अब यह ऐसा टोटल है जिससे टीम डरती नहीं हैं। हमें बस इस मुश्किल से बाहर निकलने का तरीका ढूंढना है और सीजन की शुरुआत में जो फॉर्म थी, उसे वापस पाना है।" पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के अपने अगले मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भिड़ेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार