Pakistan vs Afghanistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अफगानिस्तान को हराकर टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की जीत के हीरो मोहम्मद नवाज रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले से अपना जलवा बिखेरा।

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 11.3 ओवर तक पाकिस्तान 72 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा चुका था। इस समय ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन के अंदर सिमट जाएगी। लेकिन कप्तान आगा के 24, मोहम्मद नवाज के 25 और फहीम अशरफ के 15 रन की मदद से टीम 8 विकेट पर 141 रन तक पहुंची।

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान ने 3, नूर अहमद ने 2, फारूखी ने 2 और अल्लाह गजनाफर ने 1 विकेट लिए।

142 का स्कोर अफगानिस्तान के लिए तब तक आसान लग रहा था, जब तक उसके बल्लेबाज बैटिंग के लिए क्रीज पर नहीं आए थे। शाहीन अफरीदी ने टीम को पहला झटका रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में दिया। वह 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद से लाइन लग गई।अफगानिस्तान मैच में कभी वापसी नहीं कर सकी और लगातार विकेट गंवाती चली गई। 15.5 ओवर में टीम महज 66 रन पर सिमट गई और मैच 75 रन के बड़े अंतर से हार गई ।

Also Read: LIVE Cricket Score

प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज रहे नवाज ने 19 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसमें हैट्रिक शामिल थी, अबरार अहमद ने 2 विकेट और सूफियान मुकीम ने 2 विकेट लिए। वहीं  शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट अपने खाते में डाले। 

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार