Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। इरफान पठान और हरभजन सिंह ने एमआई के चेज में कमियों, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की पारी, विराट कोहली की भूमिका और क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी का विश्लेषण किया है।

Advertisement

'जियोहॉटस्टार' पर इरफान पठान ने रन चेज के दौरान एमआई के प्रदर्शन के बारे में कहा, "बैटिंग में कुछ चिंताएं हैं, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या 240 रन लुटाने से शुरू होती है। फिर भी, इस तरह की पिच पर 241 रनों का पीछा करते हुए, आप उनसे उम्मीद करते हैं कि वे लक्ष्य के करीब तो पहुंचेंगे ही। समस्या यह थी कि पावरप्ले में उन्हें ठोस शुरुआत नहीं मिली और उन्होंने जल्दी विकेट गंवा दिए, जिससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव आ गया। मिडिल ओवर्स में, ऐसे कुछ मौके आए जब वे बड़े शॉट लगा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। हार्दिक पंड्या ने रन बनाए, लेकिन वे कभी भी पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं दिखे। तिलक वर्मा की पिछली कुछ पारियां शांत रही हैं, और रिकेल्टन जैसे खिलाड़ियों को स्पिन के खिलाफ और भी विकल्प तलाशने की जरूरत है। इन्हीं छोटी-छोटी कमियों ने मैच का नतीजा बदल दिया।"

Advertisement

आरसीबी की तरफ कप्तान रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर टीम ने निर्धारित ओवरों में 240/4 का स्कोर खड़ा किया।

'जियोहॉटस्टार' पर इरफान पठान ने रन चेज के दौरान एमआई के प्रदर्शन के बारे में कहा, "बैटिंग में कुछ चिंताएं हैं, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या 240 रन लुटाने से शुरू होती है। फिर भी, इस तरह की पिच पर 241 रनों का पीछा करते हुए, आप उनसे उम्मीद करते हैं कि वे लक्ष्य के करीब तो पहुंचेंगे ही। समस्या यह थी कि पावरप्ले में उन्हें ठोस शुरुआत नहीं मिली और उन्होंने जल्दी विकेट गंवा दिए, जिससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव आ गया। मिडिल ओवर्स में, ऐसे कुछ मौके आए जब वे बड़े शॉट लगा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। हार्दिक पंड्या ने रन बनाए, लेकिन वे कभी भी पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं दिखे। तिलक वर्मा की पिछली कुछ पारियां शांत रही हैं, और रिकेल्टन जैसे खिलाड़ियों को स्पिन के खिलाफ और भी विकल्प तलाशने की जरूरत है। इन्हीं छोटी-छोटी कमियों ने मैच का नतीजा बदल दिया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, हरभजन सिंह ने विराट कोहली की पारी का आकलन किया, जिन्होंने 38 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। भज्जी ने कोहली की पारी को लेकर कहा, "विराट कोहली की हाफ-सेंचुरी थोड़ी धीमी गति से आई। आप देख सकते थे कि वह पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थे, खासकर जिस तरह से फिल सॉल्ट दूसरे छोर पर रन बना रहे थे। लेकिन उनकी भूमिका बहुत अहम थी। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि शुरुआती विकेट न गिरें और टॉप ऑर्डर को स्थिरता दी। जहां रजत पाटीदार और सॉल्ट जैसे खिलाड़ियों ने ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया, वहीं कोहली ने पारी को संभाला और उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलने का मौका दिया। जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ वह बहुत सतर्क थे और उन्होंने समझदारी से खेला, लेकिन जब भी मौका मिला, उन्होंने दूसरे गेंदबाजों का फायदा उठाने का पूरा ध्यान रखा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार