T20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की समाप्ति के बाद टीमों के वापस लौटने पर अपडेट दिया है। आईसीसी ने बताया है कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दल के सदस्य यात्रा में जारी रुकावटों के बीच धीरे-धीरे घर लौट रहे हैं।

Advertisement

मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया में झगड़े के चलते एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों के बीच टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के बाद कुछ टीमें भारत में ही फंसी रहीं। वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना आखिरी मैच 1 मार्च को खेला था, लेकिन विश्व कप खत्म होने के बाद भी टीम अभी तक भारत में ही है। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी टीम ने 4 मार्च को न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबला खेला था, लेकिन यह टीम भी अब तक स्वदेश नहीं लौट सकी है।

Advertisement

आईसीसी ने बताया कि चार साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ पहले ही घर वापसी के लिए फ्लाइट पकड़ चुके हैं, जबकि दल के बाकी 29 सदस्य अगले 24 घंटों में निकलने वाले हैं। दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज कैंप के नौ सदस्य पहले ही कैरिबियन के लिए निकल चुके हैं, और शेष 16 अगले 12 घंटों में भारत से निकलेंगे।

मिडिल ईस्ट और वेस्ट एशिया में झगड़े के चलते एयरस्पेस पर लगी पाबंदियों के बीच टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के बाद कुछ टीमें भारत में ही फंसी रहीं। वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना आखिरी मैच 1 मार्च को खेला था, लेकिन विश्व कप खत्म होने के बाद भी टीम अभी तक भारत में ही है। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी टीम ने 4 मार्च को न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबला खेला था, लेकिन यह टीम भी अब तक स्वदेश नहीं लौट सकी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईसीसी ने कहा कि वह अचानक आई यात्रा में रुकावटों से पैदा होने वाले सभी अतिरिक्त लॉजिस्टिक्स को मैनेज करना जारी रखे हुए है, जिसमें प्रभावित टीमों के रहने का इंतजाम भी शामिल है। इसमें आगे कहा गया, "आईसीसी फिर से दोनों सदस्यों, उनके खिलाड़ियों, परिवारों और स्टाफ को उनके सब्र के लिए धन्यवाद देता है, क्योंकि हम उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कर रहे हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार