T20 World Cup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने को लेकर बात की। इसके साथ ही पीएम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर टीम की भी जमकर सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पारस डोगरा की कप्तानी में किया गया टीम का प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रेरित करेगा।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मार्च का महीना देश के सभी क्रिकेट फैंस के लिए जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा। पीएम मोदी ने कहा कि जब भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि अपनी टीम की इस सफलता पर हम सभी को गर्व है।

Advertisement

पीएम मोदी ने कर्नाटक को फाइनल में हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर टीम के प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि टीम ने लगभग सात दशकों का लंबा इंतजार खत्म करते हुए खिताब को अपने नाम किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम की यह सफलता खिलाड़ियों के कई वर्षों के निरंतर प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा की कप्तानी को भी सराहा। पीएम ने कहा कि पारस ने बतौर कप्तान शानदार कौशल दिखाया और अपनी कप्तानी से टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मार्च का महीना देश के सभी क्रिकेट फैंस के लिए जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा। पीएम मोदी ने कहा कि जब भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि अपनी टीम की इस सफलता पर हम सभी को गर्व है।

Also Read: LIVE Cricket Score

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में पुरुषों की हाफ मैराथन में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने वाले दूरी के धावक गुलवीर सिंह की भी तारीफ की। गुलवीर ने इस मैराथन में तीसरा स्थान हासिल किया और वह एक घंटे से कम समय में हाफ मैराथन को पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। स्क्वैश ऑन फायर ओपन का खिताब जीतने वालीं स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह के प्रदर्शन की भी प्रधानमंत्री ने सराहना की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार