मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच हुए मुकाबले में पोलार्ड को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है।

Advertisement

मैच फीस के साथ-साथ पोलार्ड के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी के 19वें ओवर में पोलार्ड चौथे अंपायर से बहस करते हुए नजर आए थे। इस दौरान पोलार्ड ने अंपायर को अपशब्द भी कहे। पोलार्ड ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया है, जो खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के खिलाफ मैच के दौरान 'अभद्र भाषा' के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच हुए मुकाबले में पोलार्ड को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुरुवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीबीकेएस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 200 रन लगाए। टीम की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, एमआई ने तिलक वर्मा द्वारा खेली गई 33 गेंदों में नाबाद 75 रनों की तूफानी पारी के बूते 201 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार