पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी कराची किंग्स ने पीएसएल 2026 के लिए वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स के नाम का ऐलान किया है।
जॉनसन चार्ल्स कराची किंग्स की टीम में शामिल थे। सीजन के दौरान टीम उनसे एक ओपनर बल्लेबाज के रूप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने निजी कारणों से पूरे सीजन से बाहर रहने का फैसला किया।
पीएसएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। ऐसे में कराची किंग्स को जॉनसन चार्ल्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान जल्द करना था और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स के नाम की घोषणा की।
हेंड्रिक्स किंग्स के विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिसमें डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मोईन अली और यूएई के मुहम्मद वसीम शामिल हैं।
रीजा हेंड्रिक्स एक टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, और उनके पास अंतरराष्ट्रीय टी20 और लीग क्रिकेट का लंबा अनुभव है। दक्षिण अफ्रीका के लिए 36 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 90 मैचों की 89 पारियों में 1 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 2,504 रन बनाए हैं। उनका औसत 28.78 और स्ट्राइक रेट 129.20 रहा है, वहीं सर्वाधिक स्कोर 117 रन है।
हेंड्रिक्स दूसरी बार पीएसएल में खेलते हुए नजर आएंगे। पीएसएल 2024 में वह मुल्तान सुल्तांस के लिए खेले थे। उस सीजन 8 पारियों में 43.42 की औसत और 134.51 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 304 रन बनाए थे।
रीजा हेंड्रिक्स एक टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं, और उनके पास अंतरराष्ट्रीय टी20 और लीग क्रिकेट का लंबा अनुभव है। दक्षिण अफ्रीका के लिए 36 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 90 मैचों की 89 पारियों में 1 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 2,504 रन बनाए हैं। उनका औसत 28.78 और स्ट्राइक रेट 129.20 रहा है, वहीं सर्वाधिक स्कोर 117 रन है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पीएसएल 2026 में कराची किंग्स अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ खेलेगी।