अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहते समय दिग्गज ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दुनिया के अन्य लीग में खेलने का अपना विकल्प खुला रखा था। वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में इंजरी की वजह से नहीं खेल सके थे, लेकिन अब वह अमेरिका में खेली जाने वाली 'मेजर लीग क्रिकेट' में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन (आर अश्विन) ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026 के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार किया है।

Advertisement

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार के बाद अश्विन ने कहा, "एमएलसी ने हाल के सीजन खुद को एक बेहतरीन लीग के रूप में स्थापित किया है। लीग में विश्व स्तरीय खिलाड़ी आते हैं। इससे अमेरिका के घरेलू क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का हिस्सा बनने का मौका ऐसा था जिसे मैं हाथ से जाने नहीं दे सकता था।"

उन्होंने कहा, "मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी के तौर पर यह जिम्मेदारी उठाना एक बड़ी बात है, जिसे मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं। मेरा पूरा ध्यान इस फ्रेंचाइजी को मैच जिताने और उसकी पहली चैंपियनशिप जीतने में मदद करने पर है।"

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के मुख्य कोच कैमरन व्हाइट ने कहा, "हम अश्विन जैसे कद के खिलाड़ी का स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। जब आप मैच जिताने वाले खिलाड़ियों और क्रिकेट की समझ की बात करते हैं, तो दुनिया भर में उनका नाम इस सूची में सबसे ऊपर आता है।"

उन्होंने कहा, "पहले भारतीय खिलाड़ी को टीम में शामिल करना हमारी फ्रेंचाइजी और पूरे एमएलसी के लिए एक बहुत बड़ा पल है, लेकिन सबसे पहले और सबसे जरूरी बात यह है कि वह हमें मैच जिताने में मदद करने के लिए टीम में शामिल हो रहे हैं। दबाव वाले हालात में उनका अनुभव और उनकी गेंदबाजी में विविधता पिच पर और नेट्स में हमारे लिए बहुत कीमती साबित होगी। मैं जल्द से जल्द कैंप में शामिल होकर उनके साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

Advertisement

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के मुख्य कोच कैमरन व्हाइट ने कहा, "हम अश्विन जैसे कद के खिलाड़ी का स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं। जब आप मैच जिताने वाले खिलाड़ियों और क्रिकेट की समझ की बात करते हैं, तो दुनिया भर में उनका नाम इस सूची में सबसे ऊपर आता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स अपने सफर की शुरुआत 19 जून को लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी। यह मैच डलास, टेक्सास के पास स्थित ग्रैंड प्रेरी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार