न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 विकेट से जीता। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

Advertisement

सेडन पार्क में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड 36 ओवरों में महज 175 रन पर सिमट गई।

Advertisement

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने 3 रन पर बेन डकेट (1) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद जो रूट और कप्तान हैरी ब्रूक ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।

जो रूट ने 25 रन की पारी खेली, जबकि ब्रूक ने 34 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 34 रन बनाए। इनके अलावा, जेमी ओवरटन ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 42 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने 34 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि नाथन स्मिथ ने 2 विकेट निकाले।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 33.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

Advertisement

इस टीम ने चौथी गेंद पर ही विल यंग (0) का विकेट गंवा दिया। उस समय तक न्यूजीलैंड का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद रचिन रविंद्र ने केन विलियमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। विलियमसन 39 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

यहां से रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला। इन खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। रचिन 54 रन बनाकर आउट हुए।

रचिन के पवेलियन लौटने के बाद मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान सेंटनर के साथ 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। मिचेल 59 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सेंटनर ने 34 रन की पारी खेली।

Advertisement

यहां से रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला। इन खिलाड़ियों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई। रचिन 54 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-1 से गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने पहला वनडे मैच 4 विकेट से अपने नाम किया था। लगातार दूसरे मुकाबले में जीत के साथ न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। अब इंग्लैंड 1 नवंबर को वेलिंगटन में जीत के साथ सम्मान बचाने उतरेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार