ODI Match: विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे मैच में जीत के लिए 359 रन का टारगेट दिया है। टीम इंडिया तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में मेजबान टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी।

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 4.5 ओवरों में 40 रन की साझेदारी की। रोहित 14 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद यशस्वी जायसवाल (22) भी पवेलियन लौट गए।

Advertisement

यहां से विराट कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों में 195 रन की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ 83 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 105 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कोहली ने 93 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 102 रन की पारी खेली।

यह विराट कोहली के वनडे करियर का 53वां शतक रहा। वनडे सीरीज के पहले मैच में कोहली ने 135 रन की पारी खेली थी।

कप्तान केएल राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ छठे नंबर के लिए 69 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

केएल राहुल 43 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रवींद्र जडेजा ने 27 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेली। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए।

कप्तान केएल राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ छठे नंबर के लिए 69 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची मे खेले गए पहले वनडे मैच को 17 रन से अपने नाम किया था। ऐसे में साउथ अफ्रीका को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में बचाना होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार