Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के विरुद्ध 20 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली। इस बीच विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 65 रन जोड़े। पाटीदार की इस पारी ने आरसीबी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 20वें मुकाबले में 18 रन से जीत दिलाने में मदद की।

Advertisement

पाटीदार ने इस आईपीएल 4 पारियों में 65 की औसत के साथ 195 रन बनाए हैं, जिसमें 18 छक्के और 11 चौके शामिल रहे। इन सभी चार मुकाबलों में 30 के आंकड़े को पार किया। इस दौरान 2 बार अर्धशतक लगाया। पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 31 रन बनाए, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ नाबाद 48 रन की पारी खेली। आरसीबी के कप्तान ने गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 63 रन की पारी खेली, जबकि मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 53 रन बनाए।

Advertisement

रजत पाटीदार अपना पांचवां आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। इन सभी सीजन में अब तक उन्होंने आरसीबी की तरफ से ही खेला है।

आईपीएल 2021 में इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 4 मुकाबलों में 17.75 की औसत के साथ 71 रन बनाए। अगले सीजन, आईपीएल 2022 में पाटीदार ने आरसीबी के लिए 8 मैच खेले, जिसमें 55.50 की औसत के साथ 333 रन जोड़े। इस दौरान 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे।

दिसंबर 2023 में पाटीदार ने 30 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। इस मुकाबले में 16 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद उन्हें फिर कभी वनडे टीम में मौका नहीं मिल सका।

अगले साल फरवरी 2024 में पाटीदार को टेस्ट फॉर्मेट में भी पदार्पण का मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ इस घरेलू सीरीज में पाटीदार ने 32, 9, 5, 0, 17 और 0 रन की पारी खेली। इस पूरी सीरीज में 6 पारियां खेलते हुए 10.50 की औसत के साथ महज 63 रन बनाए, जिसके बाद फिर कभी टेस्ट टीम के लिए दरवाजे नहीं खुल सके।

Advertisement

हालांकि, इस सीजन पाटीदार ने आईपीएल में 30.38 की औसत के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने आईपीएल 2024 के 15 मुकाबलों की 13 पारियों में 5 अर्धशतकों के साथ 395 रन बनाए।

आईपीएल 2025 सीजन के लिए रजत पाटीदार को आरसीबी ने अपना कप्तान नियुक्त किया। उन्हें फाफ डु प्लेसिस के टीम से हटने के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पाटीदार ने खुद की काबिलियत साबित की। उन्होंने आईपीएल 2025 में 24 की औसत के साथ 312 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल रहीं। इसके साथ ही, अपने मार्गदर्शन में आरसीबी को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाया।

घरेलू क्रिकेट में भी पाटीदार का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा है। उन्होंने 77 फर्स्ट ए मुकाबलों में 44.07 की औसत के साथ 5,509 रन बनाए। इस दौरान 16 शतक और 27 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा, 67 लिस्ट-ए मुकाबलों में 4 शतक और 13 अर्धशतकों के साथ 2,278 रन बनाए। पाटीदार ने अपने करियर में अब तक 102 मैच खेले हैं, जिसमें 35.43 की औसत से 3,083 रन जुटाए।

Advertisement

आईपीएल 2025 सीजन के लिए रजत पाटीदार को आरसीबी ने अपना कप्तान नियुक्त किया। उन्हें फाफ डु प्लेसिस के टीम से हटने के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पाटीदार ने खुद की काबिलियत साबित की। उन्होंने आईपीएल 2025 में 24 की औसत के साथ 312 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल रहीं। इसके साथ ही, अपने मार्गदर्शन में आरसीबी को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

यकीनन, पाटीदार को भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने के लिए आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने होंगे। स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ प्रभावी बल्लेबाजी, बेहतर स्ट्राइक रेट, फिनिशर या नंबर-4 भूमिका में स्थिरता, साथ ही फिटनेस और फील्डिंग में सुधार चयनकर्ताओं को प्रभावित कर सकते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार