कर्नाटक ने एमसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कर्नाटक की जीत के हीरो केएल राहुल रहे।

Advertisement

कर्नाटक को जीत के लिए चौथी पारी में 325 रन का लक्ष्य मिला था। पारी की शुरुआत करने उतरे केएल राहुल ने 182 गेंद पर 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 130 रन की पारी खेली। राहुल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए, जब टीम को जीत के लिए सिर्फ 59 रन की जरूरत थी।

Advertisement

इसके अलावा एस. रविचंद्रन ने 123 गेंद पर नाबाद 83 और विद्याधर पाटिल ने 30 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान देवदत्त पड्डिकल ने भी 39 रन बनाए। कर्नाटक ने 6 विकेट पर 325 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता।

मैच पर नजर डालें तो मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। यह फैसला गलत साबित हुआ था। अखिल हरवाडेकर (60 रन) को छोड़कर मुंबई के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। टीम 120 रन पर सिमट गई थी।

कर्नाटक के लिए विद्वत कविरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस गोपाल ने 3-3, जबकि विद्याधर पाटिल ने 1 विकेट लिया था।

कर्नाटक की पहली पारी मयंक अग्रवाल के 92 रन के बावजूद 173 पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर कर्नाटक को 53 रन की अहम बढ़त मिली थी।

Advertisement

कर्नाटक के लिए विद्वत कविरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस गोपाल ने 3-3, जबकि विद्याधर पाटिल ने 1 विकेट लिया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई ने दूसरी पारी में 377 रन बनाए थे। 53 रन की बढ़त की वजह से कर्नाटक को जीत के लिए 325 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार