आंध्र प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-ए मुकाबले में तमिलनाडु को 4 विकेट से शिकस्त दी।

Advertisement

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु ने पहली पारी में 182 रन बनाए। टीम 103 के स्कोर तक अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से संदीप वारियर ने पी विद्युत के साथ अंतिम विकेट के लिए 79 रन जोड़े। पी विद्युत 119 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वारियर ने 86 गेंदों में 29 रन की पारी खेली।

Advertisement

विपक्षी टीम की ओर से पृथ्वी राज ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि सौरभ कुमार ने 2 सफलताएं हासिल कीं। कावुरी सैतेजा, सत्यनारायण राजू और अश्विन हेब्बार ने एक-एक विकेट निकाला।

इसके जवाब में आंध्र प्रदेश की पहली पारी 177 रन पर सिमट गई। पारी में शेख रशीद ने नाबाद 87 रन बनाए, जबकि सौरभ कुमार ने 30 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इस पारी में वारियर ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि त्रिलोक नाग, सोनू यादव और कप्तान साईं किशोर ने 2-2 विकेट निकाले।

तमिलनाडु अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 195 रन ही बना सकी। टीम ने 32 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से प्रदोष पॉल ने बी सचिन के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला।

Advertisement

बी सचिन 81 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पॉल ने 29 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, आंद्रे सिद्धार्थ ने 33 रन जुटाए।

तमिलनाडु अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 195 रन ही बना सकी। टीम ने 32 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से प्रदोष पॉल ने बी सचिन के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

आंध्र प्रदेश को जीत के लिए 201 रन का टारगेट मिला, जिसे टीम ने 41.2 ओवरों में हासिल कर लिया। इस पारी में अभिषेक रेड्डी ने 70 रन बनाए, जबकि किरदंत करण शिंदे ने 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार