रजत पाटीदार ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में एलिमिनेटर मुकाबले में शतक लगाकर अपना नाम अमर कर लिया है। रजत पाटीदार की कहानी काफी टर्न एंड ट्विस्ट से भरी हुई रही है। IPL 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान रजत पाटीदार को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और जब तब उनका बेस प्राइज महज 20 लाख रुपए था। रजत पाटीदार आईपीएल 2022 खेलेंगे इस बात को लेकर भी ना के बराबर उम्मीद थी लेकिन, फिर उनकी किस्मत ने पल्टी मारी।

Advertisement

रजत पाटीदार को RCB ने लवनीत सिसोदिया के रिप्लेसमेंट के रूप में 20 लाख रुपये में अपने स्कवॉड में शामिल कर लिया। इसके बाद जो हुआ उस कहानी को आप सभी जानते हैं। रजत पाटीदार ने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 54 गेंदों पर 112 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और टीम को जीत दिला दी।

Advertisement

रजत पाटीदार क्रिकेटर कैसे बने इसके पीछे की भी काफी दिलचस्प कहानी है। रजत पाटीदार शुरुआत में एक तेज गेंदबाज बनना चाहते थे इसके बाद उन्होंने स्पिन गेंदबाज़ी की तरफ रुख किया और आखिरकार एक बल्लेबाज़ बनकर कामयाबी पाई। 18 साल की उम्र तक इस खिलाड़ी को एज ग्रुप क्रिकेट तक में मौका नहीं मिला था।

रजत पाटीदार को बचपन से फुटबॉल खेलने का बहुत शौक था। साल 2014 में उन्हें दाएं घुटने में चोट लगी और उनकी सर्जरी हुई। फिर क्या था रजत पाटीदार 8 महीने क्रिकेट से दूर हो गए और फिर वही हुआ जो हर घर में होता है। घरवालों ने लड़के से क्रिकेट छोड़कर पढ़ाई पूरी करने और बिज़नेस ज्वॉइन करने के लिए कहा।

Advertisement

रजत पाटीदार यहां अड़ गए और उन्होंने चेतेश्वर पुजारा से प्रेरणा ली और इसके बारे में घरवालों से भी कहा। रजत पाटीदार ने परिवार के लोगों को यह बात समझाई कि जब पुजारा दोनों घुटनों में सर्जरी के बाद वापसी कर सकते हैं और क्रिकेट खेल सकते हैं तो वो क्यों नहीं।

रजत पाटीदार का यहां से पूरा खेल ही बदल गया। सर्जरी होने के लगभग 18 महीने बाद पाटीदार ने मध्य प्रदेश टीम के लिए बतौर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ अपना रणजी डेब्यू किया। बड़ौदा के खिलाफ उस मैच की पहली पारी में पाटीदार ने 60 और दूसरी पारी में 100 बनाया। इसके बाद पाटीदार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और डॉमेस्टिक क्रिकेट में एक के बाद एक शानदार पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार