Royal Challengers Bengaluru: दिग्गज स्पिनर रहे आर अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2026 स्क्वॉड की जमकर प्रशंसा की है। अश्विन ने कहा है कि यह टीम आने वाले कुछ सीजन में फिर से आईपीएल खिताब जीतने में सक्षम है।

Advertisement

अश्विन का मानना है कि यह टीम पहले की तुलना में कहीं ज्यादा संतुलित और मजबूत दिख रही है।

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, "आरसीबी इस स्क्वॉड के साथ अगले दो सालों में एक और खिताब जीत सकती है। आईपीएल जीतना आसान नहीं है, लेकिन उनके पास जो टीम है और जिस तरह के रिप्लेसमेंट विकल्प हैं, वे उन्हें खास बनाते हैं।"

आरसीबी ने आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्सन में विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। इसके बाद नीलामी में टीम ने फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार को खरीदा और टीम को मजबूती दी।

अश्विन का मानना है कि यही बदलाव आरसीबी को अब एक बड़े स्टार पर निर्भर होने की जगह एक संतुलित इकाई बनाता है। जिस तरह से उन्होंने टीम की कमियों को ठीक किया है, वह उन्हें लगातार टॉप टीमों में बनाए रख सकता है।

आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस समस्या बनी हुई है। हेजलवुड शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

इस पर अश्विन ने कहा, "अगर हेजलवुड नहीं खेलते, तो टीम अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है। टीम की खासियत लचिलापल और गहराई है। जहां पहले टीम पर असंतुलन के आरोप लगते थे, वहीं अब हर रोल के लिए विकल्प मौजूद हैं।"

आरसीबी के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस समस्या बनी हुई है। हेजलवुड शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आरसीबी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएस) के खिलाफ करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार