इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिससे पहले रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने 'रोर 2026' फैन इवेंट आयोजित किया। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने अपने पूर्व खिलाड़ियों सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन को फ्रेंचाइजी के पहले 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया।

Advertisement

फ्रेंचाइजी ने अपने दो सबसे मशहूर क्रिकेटर्स को सम्मानित करने के लिए इस 'हॉल ऑफ फेम' का अनावरण किया। 'चिन्ना थाला' के नाम से मशहूर बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज रैना ने साल 2008 से 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया। वह साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।

Advertisement

सुरेश रैना ने 2010 और 2014 में दो बार चैंपियंस लीग टी20 जीतने में भी अहम भूमिका निभाई। इस बीच साल 2014 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब अपने नाम किया। रैना 4,687 रनों के साथ सीएसके के अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हुए हैं। सीएसके की ओर से खेलते हुए रैना ने एक शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं।

फ्रेंचाइजी ने अपने दो सबसे मशहूर क्रिकेटर्स को सम्मानित करने के लिए इस 'हॉल ऑफ फेम' का अनावरण किया। 'चिन्ना थाला' के नाम से मशहूर बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज रैना ने साल 2008 से 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया। वह साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 30 मार्च को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में पहले सीजन के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद 3 अप्रैल को चेपॉक में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच होगा। इसके बाद टीम 5 अप्रैल को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करने के लिए बेंगलुरु जाएगी। यह टीम 11 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार