भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने आगामी सीजन से पहले अपनी फिटनेस और खेल पर काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में दोनों दिग्गज क्रिकेटरों ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में विशेष प्रशिक्षण लिया।

Advertisement

बीसीसीआई ने रोहित और राहुल की ट्रेनिंग का वीडियो साझा किया है। वीडियो में दोनों सीनियर बल्लेबाज व्यस्त क्रिकेट सीजन से पहले अपनी तैयारी को पुख्ता करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Advertisement

बीसीसीआई ने रविवार को एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "आगामी टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए, रोहित शर्मा और केएल राहुल ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कौशल और शक्ति प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रशिक्षण लिया। दोनों खिलाड़ियों ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उपलब्ध विभिन्न परिस्थितियों का अभ्यास किया।"

राहुल 23 सितंबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के दूसरे बहु-दिवसीय मैच में हिस्सा लेंगे। इस मैच के लिए राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज दोनों को टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद यह राहुल का पहला पेशेवर क्रिकेट मैच होगा। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 53 की औसत से 532 रन बनाकर वह तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। दौरे पर राहुल ने दो शतक और दो अर्द्धशतक लगाए थे।

राहुल 23 सितंबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के दूसरे बहु-दिवसीय मैच में हिस्सा लेंगे। इस मैच के लिए राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज दोनों को टीम में शामिल किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में नीली जर्सी में दिखेंगे। सीरीज के तीनों मैच 19 अक्टूबर को पर्थ, 23 अक्टूबर को एडिलेड और 25 अक्टूबर को सिडनी में खेले जाएंगे। रोहित शर्मा का यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार