भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच में नाबाद 121 रन की बेहतरीन पारी खेली। रोहित का ये शतक 38 साल 178 दिन की उम्र में आया।

Advertisement

अगर आप सोच रहे हैं कि रोहित ने वनडे में सबसे उम्रदराज बल्लेबाज के रूप में शतक बनाने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है, तो जरा ठहरिए। रोहित वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज 10 बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। आइए हम आपको वनडे में शतक लगाने वाले दस सबसे उम्रदराज बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

Advertisement

पहले स्थान पर यूएई के खुर्रम खान हैं। खुर्रम ने 30 नवंबर 2014 को अफगानिस्तान के खिलाफ 43 साल और 162 दिन की उम्र में नाबाद 132 रन की पारी खेली थी। दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या ने 28 जनवरी 2009 को भारत के खिलाफ 39 साल 212 दिन की उम्र में 107 रन की पारी खेली थी। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। 27 फरवरी 2019 को 39 साल 159 दिन की उम्र में गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 162 रन की पारी खेली थी।

अगर आप सोच रहे हैं कि रोहित ने वनडे में सबसे उम्रदराज बल्लेबाज के रूप में शतक बनाने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है, तो जरा ठहरिए। रोहित वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज 10 बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। आइए हम आपको वनडे में शतक लगाने वाले दस सबसे उम्रदराज बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सातवें स्थान पर भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने 38 साल 327 दिन की उम्र में 16 मार्च 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ 114 रन बनाए थे। आठवें स्थान पर रोहित शर्मा हैं। 38 साल 178 दिन की उम्र में 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने नाबाद 121 रन की पारी खेली। नौवें स्थान पर डेविड हैंप हैं। बरमुडा के हैंप ने 38 साल 149 दिन की उम्र में केन्या के खिलाफ नाबाद 102 रन बनाए थे। दसवें स्थान पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं। दिलशान ने 11 मार्च 2015 को 38 साल 148 दिन की उम्र में 104 रन की पारी खेली थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार