Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम हार की हैट्रिक पूरी कर चुकी है। हालांकि, साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस ने कप्तान ऋतुराज का समर्थन किया है। उनका कहना है कि मुश्किलों से गुजरकर ही ऋतुराज एक बेहतर खिलाड़ी और कप्तान बनेंगे।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों रविवार को मिली हार सीएसके के कप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ की लगातार सातवीं हार रही। इस अनचाही लिस्ट में वह आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और युवराज सिंह के साथ शामिल हो गए हैं। साल 2018 और 2019 के सीजन में कोहली की कप्तानी में आरसीबी को लगातार 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, साल 2013 में युवराज सिंह की अगुवाई में पुणे वॉरियर्स इंडिया ने लगातार 7 मुकाबलों में हार झेली थी।

Advertisement

फाफ डू प्लेसिस ने 'जियोस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "एक युवा कप्तान के तौर पर लगातार हार झेलना आसान नहीं होता। जब आप खुद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, तो एक खिलाड़ी के तौर पर चीजें और भी मुश्किल हो जाती हैं। अभी वह जिस चीज का अनुभव कर रहे हैं, वह है दबाव का बोझ। जब आप पीली जर्सी पहनते हैं, तो उम्मीदों का एक मोल चुकाना पड़ता है। फैंस आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं। वह उम्मीद करते हैं कि टीम सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचे और खिताब जीते। इसी कारण से उनके लिए यह बस अपने कप्तानी करियर की शुरुआत में ही इस दबाव से निपटने का मामला है। हर अच्छे कप्तान को अपने करियर में इस दौर से गुजरना पड़ता है।"

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों रविवार को मिली हार सीएसके के कप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ की लगातार सातवीं हार रही। इस अनचाही लिस्ट में वह आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और युवराज सिंह के साथ शामिल हो गए हैं। साल 2018 और 2019 के सीजन में कोहली की कप्तानी में आरसीबी को लगातार 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, साल 2013 में युवराज सिंह की अगुवाई में पुणे वॉरियर्स इंडिया ने लगातार 7 मुकाबलों में हार झेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा कि यह उन्हें एक कप्तान के तौर पर और मजबूत बनाएगा। इन मुश्किलों से गुजरकर वह एक बेहतर खिलाड़ी और कप्तान बनेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 में अगली भिड़ंत अब 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार