साउथ अफ्रीका 20 लीग में गुरुवार को जोबर्ग सुपर किंग्स और डरबन सुपर जायंट्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसका परिणाम सुपर ओवर में आया। जोबर्ग सुपर किंग्स ने सुपर ओवर में डरबन सुपर जायंट्स को हरा दिया।

Advertisement

जोबर्ग सुपर किंग्स को सुपर ओवर में जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी। रिली रूसो ने 3 गेंद पर 8 रन बनाकर 3 गेंद पहले ही जोबर्ग को जीत दिला दी।

Advertisement

इससे पहले डरबन सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जोबर्ग सुपर किंग्स ने शुभम रंजने के 31 गेंद पर 50, डोनवोन फेरेरिया के 10 गेंद पर 33, कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 30 गेंद पर 47 और मैथ्यू डी विलियर्स के 26 गेंद पर 38 रन की मदद से 4 विकेट पर 205 रन बनाए।

नूर अहमद ने डरबन के लिए शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए।

206 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन सुपर जायंट्स इवान जोंस के 17 गेंद पर 43, कप्तान एडन मार्करम के 30 गेंद पर 37, हेनरिक क्लासेन के 19 गेंद पर 29, केन विलियमसन के 20 गेंद पर 22 और डेवन कोनवे के 14 गेंद पर 19 रन की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ हो गया।

जोबर्ग की तरफ से रिचर्ड ग्लिसन ने 3, अकील हुसेन ने 2, और डोनवोन फेरेरिया ने 1 विकेट लिए।

Advertisement

206 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी डरबन सुपर जायंट्स इवान जोंस के 17 गेंद पर 43, कप्तान एडन मार्करम के 30 गेंद पर 37, हेनरिक क्लासेन के 19 गेंद पर 29, केन विलियमसन के 20 गेंद पर 22 और डेवन कोनवे के 14 गेंद पर 19 रन की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी और मैच ड्रॉ हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीजन के तीसरे मैच में तीसरी जीत के साथ, जोबर्ग सुपर किंग्स अंक तालिका में पहले स्थान पर है। डरबन सुपर जायंट्स तीसरे स्थान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार