साउथ अफ्रीका टी20 लीग में मंगलवार को डरबन में डरबन सुपर जायंट्स और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच एक लो स्कोरिंग मुकाबला खेला गया। डरबन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसे 46 गेंद पहले ही निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

डरबन सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो बिल्कुल गलत साबित हुआ। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज केन विलियमसन और डेवोन कोनवे क्रमश: 2 और 4 रन बनाकर आउट हो गए। 10 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवाने के झटके से डरबन कभी उबर नहीं सकी और पूरी टीम 17.1 ओवर में 86 रन पर सिमट गई।

कप्तान एडन मार्करम 22 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। इवान जोंस ने 15, शिमोन हार्मर ने 14 और जोस बटलर ने 12 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका।

जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए प्रेनेलन सुब्रायेन ने 3, रिचर्ड ग्लसेन ने 3, जबकि अकील हुसैन, डोनोवन फेरेरिया, डुआन जानसेन और वियान मुल्डर ने 1-1 विकेट लिए।

कप्तान एडन मार्करम 22 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। इवान जोंस ने 15, शिमोन हार्मर ने 14 और जोस बटलर ने 12 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका।

Also Read: LIVE Cricket Score

डरबन के लिए डेविड विजे, शिमोन हार्मर, एथान बोच और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए। 3 विकेट लेने वाले जोबर्ग के प्रेनेलन सुब्रायेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार