महिला विश्व कप 2025 का पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की यादगार शतकीय पारी के दम पर 7 विकेट पर 319 रन बनाए हैं।

Advertisement

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड का ये फैसला दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने अकेले दम गलत साबित कर दिया। लौरा ने एक छोर थामे रखते हुए 143 गेंद पर 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 169 रनों की बड़ी पारी खेली। सेमीफाइनल में खेली गई लौरा वोल्वार्ड्ट की इस पारी को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Advertisement

महिला विश्व कप 2025 का पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की यादगार शतकीय पारी के दम पर 7 विकेट पर 319 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहला विकेट 116 पर खोने के बाद 119 तक 3 विकेट और फिर चौथा विकेट 191 पर खोने के बाद 202 तक 6 विकेट गंवा चुकी दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की पारी संकटमोचक की तरह रही। उन्होंने न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका को बेहद सुरक्षित स्कोर तक पहुंचा दिया बल्कि एक ऐसी पारी खेली जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। वोल्वार्ड्ट जब आउट होकर जा रही थीं, तो इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी उनकी मैराथन पारी के लिए उन्हें शाबाशी दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार