विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टूर्नामेंट डायरेक्टर बेथ बैरेट-वाइल्ड 12 टीमों वाले इस बड़े इवेंट के प्रति देश में बढ़ती लोकप्रियता को लेकर उत्साहित हैं, जिसके लिए 2 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है, जहां 7 वेन्यू पर 33 मैच खेले जाएंगे। यह संस्करण 12 जून को एजबेस्टन में शुरू होगा और 5 जुलाई को लॉर्ड्स में फाइनल मैच खेला जाना है।

Advertisement

गुरुवार को टूर्नामेंट से पहले बेथ ने 'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में कहा, "हम शायद कम से कम 12 महीनों से, बल्कि अब 12 से 18 महीनों से इस पल की तैयारी कर रहे हैं। हमने इस टूर्नामेंट के लिए बहुत बड़े लक्ष्य तय किए हैं। हमारा नजरिया विमेंस क्रिकेट को मुख्यधारा में लाना है। यह सब महिला खेल के प्रति बड़े पैमाने, स्टेटस और लोगों की सोच में बदलाव लाने के बारे में है। हम सच में चाहते हैं कि इस वर्ल्ड कप दुनिया का कोई देश महिला क्रिकेट से प्यार करने लगे और उस विश्व-स्तरीय गुणवत्ता को पहचाने जो अब इसमें दिखती है।"

Advertisement

इंग्लैंड 2009 के बाद पहली बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। बेथ बैरेट-वाइल्ड ने कहा, "हम पिछले एक साल, यानी 12 महीनों से तैयारी कर रहे हैं और इवेंट को आयोजित करने के नजरिए से इसके लिए एक बहुत डिटेल्ड ऑपरेशनल प्लान बनाया गया है। इसमें वे सभी चीजें शामिल हैं जिनकी आप वेन्यू ऑपरेशन्स के मामले में उम्मीद करते हैं। इस टूर्नामेंट के लिए हमारा एक मुख्य मकसद खिलाड़ियों की संतुष्टि है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खिलाड़ियों को सबसे अच्छा अनुभव मिले और हमारे केपीआई (मुख्य परफॉर्मेंस इंडिकेटर) भी खिलाड़ी के अनुभव पर ही आधारित हैं। इसमें उनके आने-जाने और रहने की व्यवस्था से लेकर टूर्नामेंट के दौरान खेलने और ट्रेनिंग करने की सुविधाओं तक, सब कुछ शामिल है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस पर बहुत बारीकी से ध्यान दिया गया है, लेकिन साथ ही पर्दे के पीछे और मैदान के बाहर भी बहुत काम हो रहा है, ताकि महिलाओं के खेल के लिए दर्शकों की संख्या बढ़ाई जा सके, खासकर इंग्लैंड और वेल्स में।"

इस टूर्नामेंट का लक्ष्य 2,70,000 टिकट बेचकर ऑस्ट्रेलिया में हुए मशहूर 2020 एडिशन की बॉक्स ऑफिस बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ना है। साल 2020 का वह टूर्नामेंट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मैच के साथ खत्म हुआ था, जिसके सभी टिकट बिक गए थे।

साल 2013 में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से जुड़ने से पहले हॉकी और क्रिकेट में अपना नाम रोशन कर चुकीं बेथ ने कहा कि यह बेंचमार्क ही इस बात का सबूत है कि महिलाओं का खेल कितनी तरक्की कर चुका है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "टिकटिंग को लेकर हमारी बड़ी उम्मीदें हैं और असल में हमने इस इवेंट के लिए 2,00,000 टिकटों का आंकड़ा पार कर लिया है। हम कुल मिलाकर लगभग 2,70,000 दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि पिछले सर्वाधिक दर्शकों वाले विमेंस टी20 वर्ल्ड कप (2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ यादगार टूर्नामेंट) के मुकाबले दोगुना होगा। हम यहां कुल दर्शकों की संख्या को दोगुना करना चाहते हैं और यह दिखाता है कि महिलाओं का खेल अब कितना आगे बढ़ चुका है। साथ ही, यह उस मजबूत आधार को भी दिखाता है, जिसके साथ हम इस टूर्नामेंट में आ रहे हैं, जिसमें ग्लोबल एक्सपोजर के साथ-साथ हाल ही में लोकल लेवल पर 'द हंड्रेड' और विमेंस टीम की ग्रोथ जैसी चीजों का भी योगदान है।"

बेथ ने बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए 36 प्रतिशत टिकट महिलाओं ने खरीदे हैं। उन्होंने कहा, "हमें इस पर बहुत ध्यान देना पड़ा है, जैसे महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा, क्योंकि हमारे कई वेन्यू क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रूप से जिस तरह से बने हैं, वहां दर्शकों में पारंपरिक रूप से पुरुषों की संख्या ज्यादा रही है। पुरुषों के क्रिकेट के लिए आज भी स्थिति यही है। जैसे, हमें पता है कि इंग्लैंड के पुरुषों के मैच के लिए लगभग 80 प्रतिशत टिकट पुरुष ही खरीदते हैं, जबकि इस विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए, हम देख रहे हैं कि 36 प्रतिशत टिकट महिलाओं ने खरीदे हैं। यह हमारे किसी भी प्रोडक्ट- चाहे वह इंग्लैंड की पुरुषों की टेस्ट क्रिकेट हो, टी20 क्रिकेट हो, 'द हंड्रेड' हो, महिलाओं की तरफ से खरीदे गए टिकटों का सबसे ज्यादा प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, "इस वर्ल्ड कप के लिए 36 प्रतिशत महिला टिकट खरीद सबसे ज्यादा है। बच्चों के टिकटों की संख्या लगभग 23 प्रतिशत है। यह 'द हंड्रेड' की तुलना में थोड़ा कम है, क्योंकि वह टूर्नामेंट स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों के दौरान खेला जाता है और मुख्य रूप से परिवारों को टारगेट करता है। असल में, मुझे लगता है कि विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए हमारी ऑडियंस स्ट्रैटेजी के मामले में, हां, ऐसा ही है। मुझे लगता है कि विमेंस क्रिकेट और विमेंस स्पोर्ट्स स्वाभाविक रूप से ज्यादा महिलाओं और युवा दर्शकों को आकर्षित करते हैं, लेकिन हमारा पूरा फोकस सिर्फ इसी पर नहीं रहा है।"

Advertisement

बेथ ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे दर्शक विभाजन के हिसाब से यह वाकई बहुत जरूरी है। यह सिर्फ नई ऑडियंस तक पहुंचने के बारे में नहीं है। असल में, इसका एक बड़ा हिस्सा हमारी मौजूदा ऑडियंस को बदलने और उनकी सोच को बदलने की कोशिश के बारे में है। आपने 2017 में स्पोर्ट्स के बारे में सोच बदलने में मिली मदद से शुरुआत की थी। अभी भी सोच में एक अंतर है, जिसे हम खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, हमारा एक बड़ा और लंबे समय का मुख्य लक्ष्य यह है कि हम इस सोच को खत्म करना चाहते हैं कि क्रिकेट मुख्य रूप से पुरुषों का खेल है। हम जानते हैं कि यूके में खेल के 40 प्रतिशत प्रशंसक अभी भी क्रिकेट को मुख्य रूप से पुरुषों और लड़कों का खेल मानते हैं और हम उस अंतर को खत्म करना चाहते हैं।"

आयोजक उन प्रशंसकों की संख्या में छह प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रख रहे हैं, जो क्रिकेट को मुख्य रूप से पुरुषों का खेल मानते हैं, और इसके बजाय इसे स्त्री-पुरुष समानता वाले खेल के रूप में दिखाने का लक्ष्य रख रहे हैं।"

हम उन प्रशंसकों की संख्या में 6 प्रतिशत इजाफा देखना चाहते हैं, जो क्रिकेट को स्त्री और पुरुषों के लिए समानता वाला खेल मानते हैं। उन्होंने कहा, "सोच में अभी भी एक बड़ा बदलाव लाना बाकी है और जिन फैंस को हम वेन्यू तक आकर्षित करेंगे, उनका ऑडियंस प्रोफाइल इसका एक बड़ा हिस्सा है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम उन्हें सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हम बस यह दिखाना चाहते हैं कि महिला क्रिकेट अब कितना शानदार खेल बन गया है।"

Advertisement

बेथ ने आगे बताया कि टूर्नामेंट की ब्रॉडकास्ट क्वालिटी उस सोच को बदलने में कैसे अहम भूमिका निभाएगी, जिसमें आईसीसी 30 से ज्यादा कैमरों का इस्तेमाल करेगा। इसमें ड्रोन, स्पाइडर कैम और बग्गी कैम शामिल होंगे, वही प्रोडक्शन स्टैंडर्ड जो पुरुषों के ग्लोबल इवेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

बेथ ने कहा, "पुरुषों के खेल में आप जो उम्मीद करते हैं, वही हम इस टूर्नामेंट में देखेंगे, लेकिन साथ ही, विश्लेषण के जरिए यह दिखाया जाएगा कि महिला क्रिकेट, पुरुषों के क्रिकेट से किसी भी तरह कम नहीं है। हमारे पास कुछ बेहतरीन आंकड़े हैं जो दिखाते हैं कि महिलाओं के खेल में ज्यादा सटीकता और नियंत्रण होता है। बॉलिंग के नजरिए से देखें तो ज्यादातर गेंदें स्टंप्स पर लगती हैं और यह वाकई बहुत बढ़िया है, क्योंकि यह कुछ अलग है। इसलिए, आउट होने के तरीके अलग-अलग हैं। एक आंकड़ा यह भी बताता है कि टी20 क्रिकेट में, पुरुषों के खेल की तुलना में महिलाओं के खेल में निश्चित रूप से ज्यादा बार डबल रन लिए जाते हैं। तो हम इसे हाईलाइट और शोकेस करेंगे और लोगों को इसके लिए उत्साहित करने की कोशिश करेंगे। यह एक ऐसा सफर है जिस पर हमें फैंस को ले जाना है, ताकि यह दिखाया जा सके कि महिलाओं का खेल अब कितना अच्छा हो गया है, और इसके लिए डेटा, इनसाइट और प्रोडक्शन क्वालिटी का इस्तेमाल किया जा सके।"

बेथ ने आगे बताया कि टूर्नामेंट की ब्रॉडकास्ट क्वालिटी उस सोच को बदलने में कैसे अहम भूमिका निभाएगी, जिसमें आईसीसी 30 से ज्यादा कैमरों का इस्तेमाल करेगा। इसमें ड्रोन, स्पाइडर कैम और बग्गी कैम शामिल होंगे, वही प्रोडक्शन स्टैंडर्ड जो पुरुषों के ग्लोबल इवेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उन्होंने कहा, "हम सच में बहुत उत्साहित हैं। ऐसा लगता है जैसे हम कुछ समय से इस पर काम कर रहे हैं। इसलिए हम सभी इसे शुरू करने के लिए बेताब हैं। लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए हमारी बहुत बड़ी महत्वाकांक्षा है। हम इसे सफल बनाने के लिए जबरदस्त मोमेंटम, मजबूत नींव और सही हालात के साथ आगे बढ़ रहे हैं, क्योंकि जैसा कि हम हमेशा कहते हैं, यह सिर्फ एक पल की बात नहीं है। यह टूर्नामेंट का इस्तेमाल करके महिलाओं के क्रिकेट के बारे में सोच, भावना, व्यवहार और नजरिए को लंबे समय के लिए बदलने के बारे में है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार