भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। यह जानकारी धवन ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

Advertisement

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें धवन के साथ सोफी के हाथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शाइन की उंगली पर इंगेजमेंट रिंग भी नजर आ रही है।

Advertisement

धवन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "मुस्कुराहटें शेयर करने से लेकर सपनों को शेयर करने तक। हमारे इंगेजमेंट के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और हर अच्छी शुभकामना के लिए आभारी हैं, क्योंकि हम हमेशा के लिए एक साथ रहने का फैसला करते हैं।"

शिखर धवन पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सोफी शाइन के साथ नजर आए थे, जिसके बाद से यह जोड़ी चर्चा का विषय बन चुकी थी। कुछ समय बाद धवन ने इस रिश्ते की पुष्टि कर दी, जिसके बाद सोफी और धवन सोशल मीडिया पोस्ट पर अक्सर साथ नजर आने लगे।

आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट सोफी ने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट डिग्री हासिल की है। इस समय वह आबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं।

शिखर धवन पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सोफी शाइन के साथ नजर आए थे, जिसके बाद से यह जोड़ी चर्चा का विषय बन चुकी थी। कुछ समय बाद धवन ने इस रिश्ते की पुष्टि कर दी, जिसके बाद सोफी और धवन सोशल मीडिया पोस्ट पर अक्सर साथ नजर आने लगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

शिखर धवन ने भारत की ओर से 34 टेस्ट मुकाबलों में 7 शतकों के साथ 2,315 रन बनाए, जबकि 167 वनडे मुकाबलों में 17 शतक और 39 अर्धशतकों की मदद से 6,793 रन जुटाए। वहीं, 68 टी20 मुकाबलों में उन्होंने भारत के लिए 27.92 की औसत के साथ 1,759 रन जोड़े हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार